Delhi News: दिल्ली के बटाला पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने इस मामले में पंजाब के करणबीर इलियास, करण, और आकाशदीप को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि 7 अप्रैल को बटाला पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले में अमृतसर के रहने वाले 22 साल के करणबीर इलियास करण शामिल थे। इस वारदात में आकाशदीप ने करणबीर का सहयोग किया था। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी अमित कौशिक ने दी है।
बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल था आरोपी
स्पेशल सेल के डीसीपी अमित कौशिक ने बताया कि 7 अप्रैल को बटाला पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले में अमृतसर निवासी करणबीर इलियास करण शामिल था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही पुलिस ने करणबीर के सहयोगी आकाशदीप को गिरफ्तार किया था। आकाशदीप और करण दोनों दिल्ली में आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांटेड थे और बटाला घटना में शामिल थे। इन दोनों आरोपियों का बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के संचालक के सीधे संपर्क में थे।
यह भी पढ़ें: ‘उसके मना किया तो गुस्सा आया, इसलिए हथौड़े से मैंने…’, दिल्ली फार्महाउस हत्या मामले में आरोपी का कबूलनामा
मुख्य आरोपियों को दी थी घर में पनाह
आकाशदीप और करण दोनों ने पिछले साल पश्चिम एशिया के एक देश का दौरा किया था। करण अपने संचालक के जरिए से BKI संगठन से पैसे लेता था। इन लोगों ने घटना के बाद सीधे तौर पर शामिल मुख्य आरोपियों को अपने घर में पनाह दी थी। तब से ही पुलिस की नजर इन पर थी, क्योंकि वे हथियारों के लेन-देन में शामिल थे। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले के सभी दोषी पकड़े जाएंगे।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
16 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
17 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
19 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
19 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
21 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
22 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
22 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines