हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आयुष्मान योजना को लेकर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच Mou साइन, जानें किन लोगों को मिलेगा लाभ 

दिल्ली में 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज वाली आयुष्मान भारत योजना लागू हो गई है। सीएम रेखा गुप्ता ने केंद्र को धन्यवाद दिया, वहीं जेपी नड्डा ने केजरीवाल पर तीखा हमला बोला और नए MoU की घोषणा की।

विज्ञापन
आपातकाल में जेल जाने वालों को पेंशन देगी दिल्ली सरकार।

दिल्ली में अब आयुष्मान भारत योजना को औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया है। इसके तहत दिल्लीवासियों को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना को लागू करने के लिए दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर हुए हैं।

इस अवसर पर दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, समेत कई केंद्रीय और राज्य मंत्री उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “अब दिल्ली के लोग सुकून से जीवन जी सकेंगे। जब केंद्र और राज्य सरकारें एक दिशा में काम नहीं करतीं, तो जनता को उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। पिछली सरकार ने राजनीतिक कारणों से इस योजना को लागू नहीं किया, जिससे जनता परेशान रही। आज इस योजना के माध्यम से दिल्ली के लोग आसानी से इलाज करवा सकेंगे।”

विज्ञापन

पहले चरण में 2 लाख 35 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा अब दिल्ली की जनता को मिलेगा। पहले चरण में 2 लाख 35 हजार लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली के लोग अब निजी अस्पतालों में भी इलाज करवा सकेंगे।

कितने लोगों को मिलेगा लाभ?

रेखा गुप्ता ने बताया, “केंद्र सरकार की ओर से 6.54 लाख परिवारों को इस योजना के अंतर्गत कवर किया गया है।” हालांकि, दिल्ली में कुल परिवारों की संख्या 34 लाख से अधिक है और 2011 के बाद किसी भी आधिकारिक सर्वेक्षण में परिवारों का आंकड़ा नहीं आया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना को लागू करने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

ये कार्ड धारक हो सकते हैं पात्र
अंत्योदय अन्न योजना राशन कार्ड (एएवाई)
परिवार की संख्या: 66,281
लाभार्थी : 2,72,248

प्राथमिकता प्राप्त घरेलू (सब्सिडी प्राप्त) राशन कार्ड
परिवार की संख्या: 1,68,114
लाभार्थी : 7,63,904

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola