Asaduddin Owaisi: आज ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सर्वदलीय बैठक हुई। इसके बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान और भारत के रुख पर बात की। उन्होंने कहा कि ‘सरकार के पास कश्मीर में पाकिस्तान से भिड़ने और कश्मीरियों को अपनाने का अच्छा मौका है।’ वहीं, पाकिस्तान द्वारा पुंछ में किए गए हमले पर उन्होंने कहा कि ‘पुंछ में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उन्हें आतंकवाद पीड़ित घोषित किया जाना चाहिए।’ साथ ही उन्होंने उन लोगों के लिए मुआवजे की मांग भी की। ऑपरेशन सिंदूर पर बात करते हुए ओवैसी बोले कि ‘बठिंडा में राफेल गिरने की खबर का सरकार को खंडन करना चाहिए।’
अपना सब कुछ खो दिया- ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि ‘पुंछ में हमला करके पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन किया है, जिसकी वजह से वहां के लोगों ने अपना सब कुछ खो दिया है।’ ओवैसी ने उनके लिए मुआवजे की मांग की। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि ‘मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह है कि ‘भवालपुर’ और ‘मुरीदके’ के दो आतंकवादी स्थल तबाह कर दिए गए।’ उन्होंने एयर स्ट्राइक को लेकर कहा कि ‘कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट्स ने बताया है कि बठिंडा में एक राफेल गिरा है। भारतीय वायु सेना को इसका खंडन करना चाहिए, क्योंकि इससे हमारे सशस्त्र बलों का मनोबल नहीं गिरना चाहिए।’
कश्मीर में एहतियात बरते सरकार
ओवैसी ने कहा कि साउथ कश्मीर में सरकार को बहुत ही एहतियात से काम करने की जरूरत है। वहां के यूथ को हमें करीब करना है। ओवैसी ने चीन और तुर्की को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तुर्की टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन पर एक्शन ले सकता है, तो फिर भारत पर क्यों सवाल उठा रहा है। इसके अलावा, ओवैसी ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल का भी जिक्र किया।
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ सिंह ने विपक्ष को किया ब्रीफ, राहुल गांधी बोले- ‘हम सरकार के साथ’
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
44 mins agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
2 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
3 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
11 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
19 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
19 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
19 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines