Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, गृह मंत्रालय ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। बता दें इससे पहले नवंबर 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में किसी भी लोकसेवक के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए जांच एजेंसी को मंजूरी लेने का निर्देश दिया था।
ईडी ने केजरीवाल को बनाया है आरोपी
ईडी दिल्ली के शराब घोटाला मामले में जांच कर रही है। इस केस में अरविंद केजरीवाल को भी आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुकदमा चलाने की परमिशन को लेकर पत्र लिखा।
ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने किया कांग्रेस के नए मुख्यालय का उद्घाटन, जानिए क्या है खास?
गृह मंत्रालय ने तय नियमों के तहत कार्रवाई करने की परमिशन दी है
ईडी ने अपने इस पत्र में शराब घोटाले में पूर्व सीएम की कथित संलिप्तता और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित उनके खिलाफ साक्ष्यों का जिक्र किया गया था। बताया जा रहा है कि विचार-विमर्श करने के बाद मंत्रालय ने तय नियमों के अनुसार ईडी को लोकसेवक के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने की अनुमति दी है।
ईडी ने दिल्ली की निचली अदालत में आरोपपत्र किया था दायर
जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय की अनुमति मिलने के बाद अब पूर्व सीएम के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। यहां बता दें कि ईडी ने पूर्व सीएम को मार्च 2024 में गिरफ्तार किया था। इस बारे में उनके खिलाफ दिल्ली की निचली अदालत में आरोपपत्र भी दायर किया गया है।
ये भी पढ़ें: स्मृति ईरानी क्यों नहीं बन सकतीं ग्रेटर कैलाश से प्रत्याशी? BJP इन चेहरों पर लगा सकती है दांव
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
3 mins agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
5 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
8 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
18 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
20 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines