Arvind Kejriwal Surrender Live Updates: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से 21 दिन की जमानत अवधि खत्म होने के बाद तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। इससे पहले उन्होंने राजघाट स्थित महात्मा गांधी के समाधि स्थल जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद केजरीवाल पत्नी समेत कनाॅट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन किए। इसके बाद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल जाकर सरेंडर कर दिया। इससे पहले केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे जेल के अंदर से ही सरकार चलाएंगे। दिल्ली सरकार चलती रहेगी, कोई काम नहीं रुकेगा। वे दिल्ली का कोई काम, कोई सेवा-सुविधा रुकने नहीं देंगे।
रेगुलर बेल पर 5 जून को आएगा फैसला
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने गत 27 मई को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिस पर 29 मई को सुनवाई हुई, लेकिन याचिका ठुकरा दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया था। साथ ही निर्देश दिया कि वे रेगुलर जमानत के लिए निचली अदालत में जाएं, इसके लिए उन्हें गत 10 मई को अंतरिम जमानत देते हुए भी कहा गया था।
अरविंद केजरीवाल ने मेडिकल टेस्ट कराने के लिए अंतरिम जमानत अवधि 7 दिन बढ़ाने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद उन्होंने 29 मई को ही दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर बीते दिन एक जून को जज कावेरी बावेजा ने सुनवाई की, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। जज कावेरी ने उनकी जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया, जो 5 जून को सुनाया जाएगा।
अरविंद केजरीवाल ने देश के नाम दिया था संदेश
गत 31 मई को अरविंद केजरीवाल ने देश के नाम एक संदेश दिया था। इसमें उन्होंने लोगों से कहा था कि वे उनके मां-बाप के लिए दुआएं करें, क्योंकि उनकी तबियत ठीक नहीं रहती। उन्होंने कहा कि जेल में 50 दिन रहा और मेरा वजन घट गया। मुझे मेडिकल टेस्ट कराने की सलाह मिली है, लेकिन मुझे इसके लिए समय नहीं दिया जा रहा है। कोई बात नहीं, मैं हिम्मत नहीं हारुंगा। आपकी दुआएं साथ रहीं तो बिल्कुल स्वस्थ रहूंगा। बजरंगबली भी मेरे साथ हैं। अपने संदेश में उन्हें भाजपा, तिहाड़ जेल प्रशासन पर भी आरोप लगाए थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
7 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
18 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
20 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
21 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
22 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
22 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
23 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines