Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों के प्रचार में लगी हैं। इसी बीच नई दिल्ली विधानसभा से आप प्रत्याशी और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थरबाजी करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना की वीडियो वायरल हो रही है।
वायरल वीडियो में सीएम का काफिला सड़क पर जाते हुए दिख रहा है। इस दौरान सड़क पर कुछ लोग उन्हें काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी करते हैं। पुलिसकर्मी उन लोगों को सड़क से हटाते हैं, अभी सीएम की काले रंग की कार आगे बढ़ ही रही थी कि उसके ऊपर पीछे से एक बड़ा सा पत्थर आकर लगता है।
आप कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर लगाया आरोप
वीडियो में इसके बाद सीएम का काफिला आगे बढ़ जाता है। इस पूरे घटनाक्रम पर आप कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी अपनी हार से बौखला गई है, इसी लिए केजरीवाल पर हमला करवा रही है।
बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने किया ये दावा
वहीं, इस पूरे मामले में बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने वीडियो जारी कर आप पर पलटवार किया है। उनका दावा है कि सीएम काफिले की कार बीजेपी कार्यकर्ताओं पर चढ़ा दी गई। जिससे दो लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। उनका आगे ये भी दावा है कि घायलों को लेडी हार्डिंग अस्पताल लेकर जाया गया है। नई दिल्ली विधानसभा में लोग बीजेपी को जीता रहे हैं, जिससे आप इस तरह की साजिश रच रही है।
ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ट्रेलर रिलीज, रोक के बावजूद AAP ने जारी किया Video
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
7 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
7 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
9 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
10 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
13 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
13 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
13 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
13 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines