Delhi Assembly Elections Result 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के परिणाम से एक दिन पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अरविंद केजरीवाल सहित AAP के नेताओं ने हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके उम्मीदवारों को 15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया और उन पर आप छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जांच के आदेश दिए। इस पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची और नोटिस देकर 5 सवाल पूछे हैं। वहीं, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ऑफर देने के मामले में ACB में शिकायत दी।
दिल्ली एसीबी की टीम शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची, लेकिन अंदर एंट्री नहीं मिली। इस दौरान एसीबी के अधिकारियों ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस थमाया। इस नोटिस में अरविंद केजरीवाल से एनसीबी द्वारा 5 सवाल पूछे गए हैं। नोटिस देने के बाद बिना बयान दर्ज किए एसीबी की टीम खाली हाथ लौट गई।
यह भी पढ़ें :
ACB ने अरविंद केजरीवाल से पूछे ये सवाल
1. अरविंद केजरीवाल ने 6 फरवरी को एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि 16 उम्मीदवारों के पास फोन आए कि आप छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे। ACB ने पूछा कि क्या ये पोस्ट अरविंद केजरीवाल किए थे या नहीं?
2. क्या आप इस पोस्ट से सहमत हैं कि आपकी पार्टी के 16 विधायक उम्मीदवारों को रिश्वत की पेशकश की गई है?
3. एसीबी ने उन 16 विधायकों की जानकारी मांगी, जिसके पास ऑफर के फोन आए थे।
4. एसीबी ने उन शख्स के नंबर मांगे, जिसने रिश्वत देने के लिए फोन किए थे।
5. एसीबी ने नोटिस में कहा कि विभिन्न मीडिया/सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपके और आपकी पार्टी के सदस्यों द्वारा लगाए गए रिश्वत की पेशकश के दावे और आरोपों को लेकर साक्ष्य पेश करें।
यह भी पढ़ें :
संजय सिंह ने क्या की शिकायत?
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ACB में शिकायत की। उन्होंने ACB को मोबाइल नंबर भी दिया। उन्होंने शिकायत में बताया कि गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर मुकेश अहलावत को कॉल आया था। मुकेश अहलावत को 15 करोड़ और मंत्री पद का लालच दिया गया। अन्य विधायकों और प्रत्याशियों को भी ऐसे लालच दिए गए।
संबंधित खबरें
CJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
2 hrs agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
3 hrs agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
4 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
6 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
10 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
10 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
1 day agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines