Akhilesh Yadav Speech in Lok Sabha: संसद में बजट सत्र के चौथे दिन आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा चल रही है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने स्पीच दी, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से कई सवाल पूछे। उन्होंने महाकुंभ में मची भगदड़ और उसमें हुई मौतों पर योगी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में अब इंजन भी टकराने लगे हैं। पिछले साल उत्तर प्रदेश में हुए ट्रेन हादसों और आज सुबह फतेहपुर में हुए मालगाड़ी हादसे को लेकर योगी सरकार और भाजपा पर यह तंज कसा।
1. उन्होंने कहा कि साजिश को छिपाना अपराध है। योगी सरकार यह बताए कि उसने मौत के आंकड़े दबाए, छिपाए क्यों? महाकुंभ में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार फेल हो गई। इसलिए महाकुंभ की जिम्मेदारी सेना को सौंपी जानी चाहिए। महाकुंभ में सभी व्यववस्थाएं सेना के हवाले कर देनी चाहिए।
2. अखिलेश ने कहा कि धर्मनगरी प्रयागराज में गंगा किनारे शव पड़े थे और ऊपर से फूल बरसाए जा रहे थे। यह शर्मनाक बात है। JCB से शव हटाए गए, योगी सरकार बताए कि वे शव कहा हैं? कितने लोग मारे गए हैं? महाकुंभ में हुए हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
3. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार लगातार बजट के आंकड़े दे रही है, कृपया महाकुंभ में मरने वालों के आंकड़े भी दें। मैं मांग करता हूं कि महाकुंभ की व्यवस्थाओं के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए। महाकुंभ आपदा प्रबंधन और खोया-पाया केंद्र की जिम्मेदारी सेना को दी जाए।
4. अखिलेश ने कहा कि महाकुंभ हादसे में हुई मौतों के आंकड़े, घायलों का इलाज, दवा, डॉक्टर, भोजन, पानी की उपलब्धता, परिवहन सुविधाएं, सब कुछ संसद में पेश किया जाना चाहिए। महाकुंभ त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए और जिन्होंने सच्चाई छिपाई है, उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।
5. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हादसे में हुई मौतों पर शोक व्यक्त नहीं किया। जब देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया तो 17 घंटे बाद (प्रदेश) सरकार ने मौत होने का सच स्वीकार कर लिया। यह वो लोग हैं जो आज भी सच को स्वीकार नहीं कर सकते।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
10 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
12 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
12 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
13 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
14 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
15 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
16 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
17 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines