हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का पैदल मार्च, राहुल गांधी के समर्थन में उतरे अखिलेश, बोले- पुलिसवाले डलवाते हैं वोट

Akhilesh Yadav: आज राहुल गांधी के नेतृत्व में इलेक्शन कमीशन के ऑफिस तक पैदल मार्च निकाला जा रहा है। इस मार्च में इंडिया ब्लॉक की कई पार्टियों के नेता शामिल हैं। ये मार्च वोट चोरी के विरोध में किया जा रहा है। इस मामले पर अखिलेश यादव का रिएक्शन सामने आया है।

विज्ञापन
Photo Credit- ANI

Akhilesh Yadav: देश में इन दिनों राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से वोट चोरी का मुद्दा गर्माया हुआ है। इसके विरोध में आज दिल्ली में इंडिया ब्लॉक इलेक्शन कमीशन के ऑफिस तक मार्च निकाल रहा है। इस मामले पर अखिलेश यादव ने भी राहुल गांधी का समर्थन किया है। उन्होंने राहुल गांधी के EC पर लगाए गए आरोप पर कहा कि ‘यह पहली बार नहीं है जब इलेक्शन कमीशन पर इस तरह के आरोप लगाए गए हैं। हमारी पार्टी भी इस तरह के मुद्दों को उठाती आई है।’ इसके अलावा, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि ‘राहुल महात्मा गांधी के रास्ते पर चल रहे हैं।’

संसद भवन के मकर द्वार पर जमा हुए नेता

इंडिया ब्लॉक के नेता विरोध प्रदर्शन के लिए संसद भवन के मकर द्वार पर जमा हुए हैं। सभी नेता चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान वोटों में धोखाधड़ी के मामले में मार्च निकाला जा रहा है। राहुल गांधी इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: India Alliance March: राहुल गांधी के साथ सांसद आज करेंगे EC ऑफिस का घेराव, वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन

मिल्कीपुर उपचुनाव में वोट लूटे गए- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि ‘वोट की चोरी पहली बार नहीं है। इसके पहले समाजवादी पार्टी ने कई बार चुनाव में भी इस तरह का मुद्दा उठाया है। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में मतदान केंद्रों पर मौजूद रहते हैं। वह ये सुनिश्चित करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा वोट भाजपा को पड़ें।’ अखिलेश ने कहा कि ‘मिल्कीपुर उपचुनाव में वोट लूटे गए थे। हमें उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी बेईमान अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।’

‘महात्मा गांधी के दिए रास्ते पर चल रहे राहुल’

मार्च निकालने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि ‘राहुल गांधी महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चल रहे हैं। चुनाव आयोग इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहता है। हमें पता है आयोग ऐसा क्यों कर रहा है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘जिस तरह से गांधी जी ने आजादी के लिए दांडी मार्च किया था, वैसे ही लोकतंत्र बचाने के लिए ये मार्च किया जा रहा है।’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: संसद में आज भी INDIA अलायंस का विरोध प्रदर्शन, SIR के खिलाफ मकर द्वार पर जुटेंगे सांसद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola