दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। तेज रफ्तार हवा के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी की वजह से दिल्ली के वातावरण में मौजूद प्रदूषण काफी हद तक साफ हो गया है। इससे हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया है। इसके बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (Commission for Air Quality Management) ने ग्रैप-1 के तहत लगाई गई पाबंदियां हटा दी हैं।
16 मई को लागू हुई थीं ग्रैप-1 की पाबंदियां
दरअसल, दिल्ली समेत देश के उत्तरी हिस्से में 4 दिन पहले धूल भरे तूफान का प्रभाव देखा गया था। जिसके बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। प्रदूषण की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने के बाद केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने 16 मई को ग्रैप के पहले चरण के प्रावधान लागू कर दिए थे। इसके बाद बीते दो दिन दिल्ली में लगातार तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 179 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है।
दिल्ली का एयर इंडेक्स 179 दर्ज किया गया
हवा की गुणवत्ता में हुए सुधार के बाद रविवार शाम वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ग्रैप समिति की बैठक में प्रदूषण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद आगे के पूर्वानुमानों पर विचार किया गया। आयोग की ओर से कहा गया है कि अगले कुछ दिनों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है। इसे देखते हुए आयोग ने ग्रैप के पहले चरण के प्रावधानों को वापस लेने का फैसला किया है। आयोग ने कहा है कि हवा की गुणवत्ता खराब न हो, इसके लिए एनसीआर की संबंधित सभी एजेंसियां प्रयास जारी रखें। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 179 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। वहीं, गाजियाबाद का एयर इंडेक्स 164, गुरुग्राम का 115, ग्रेटर नोएडा का 97 और नोएडा का 178 रहा, ये सभी मध्यम श्रेणी में है।
IMD ने दिए ये संकेत
मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में अगले 14 घंटे के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 19 रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। हवा की स्पीड 30 से 40 किलाेमीटर प्रति घंटा तक रहने की उम्मीद है। हवा की स्पीड अस्थायी रूप से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।
आईएमडी के अनुसार, शनिवार को सुबह 8 बजे से रविवार को 8 बजे के बीच लगभग 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान मध्य दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, महारानी बाग और मयूर विहार सहित इलाकों में बारिश हुई।
क्या हैं ग्रैप-1 के तहत पाबंदियां?
- ग्रैप-1 तब लगाया जाता है जब वायु गुणवत्ता 201 से 300 यानी खराब स्थिति में पहुंच जाती है।
- ग्रैप-1 के तहत सड़क किनारे खाने के स्टॉल और कॉमर्शियल किचन में कोयले या लकड़ी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध होता है।
- होटल, रेस्तरां और खुले में खाने-पीने की जगहों पर खाना पकाने के लिए केवल बिजली, गैस या अन्य स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल करना होता है। आवश्यक या आपातकालीन इस्तेमाल को छोड़कर डीजल जनरेटर पर प्रतिबंध रहता है।
- सभी कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन साइट्स पर धूल नियंत्रण अनिवार्य है। 500 वर्ग मीटर से बड़ी परियोजनाओं के लिए स्वीकृत धूल प्रबंधन योजना होनी चाहिए।
- खुले में कचरा, पत्ते और अन्य अपशिष्ट जलाना प्रतिबंधित है।
- हवा को प्रदूषित करने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया जा सकता है या उन्हें जब्त किया जा सकता है।
- ट्रैफिक नियमों में प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और वाहन चालकों को लाल बत्ती पर गाड़ी बंद करने के निर्देश शामिल हैं।
- लोगों को सलाह दी जाती है कि वे लाल बत्ती पर गाड़ी का इंजन बंद कर दें और धुंआ कम करने के लिए हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दें।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
20 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
4 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
9 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
11 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
20 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
21 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines