दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल AIIMS के ट्रामा सेंटर में आग लग गई। आग लगने की घटना होते ही हड़कंप मच गया। फायर डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दी गई। आग बुझाने के लिए 8 दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया। कुछ देर की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया।
फायर ऑफिसर मनोज महलावत ने बताया, “हमें दोपहर 3.35 बजे ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिली। गर्मी के कारण आग लग गई। ऑपरेशन में कुल 8 दमकल गाड़ियां शामिल थीं। कोई हताहत नहीं हुआ है। आग बुझा दी गई है।
AIIMS की तरफ से बताया गया कि हम यह सूचित करना चाहते हैं कि जेपीएनएटीसी, एम्स दिल्ली में कोई आग नहीं लगी। जेपीएनएटीसी परिसर में स्थित एनडीएमसी ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की घटना हुई, जिस पर काबू पा लिया गया। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, कोई भौतिक नुकसान नहीं हुआ और संस्थान के संचालन में कोई व्यवधान नहीं आया। सभी कार्य सामान्य रूप से चल रहे हैं।
घटना को लेकर दिल्ली फायर ब्रिगेड के अधिकारी ऑफिसर मनोज अहलावत ने बताया कि आग को लगभग 30 से 35 मिनट के भीतर बुझा लिया गया था। आग ट्रांसफार्मर में लगी थी। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने इस जोखिम भरे हालत में पूरी निष्ठा और मेहनत से काम किया। अस्पताल परिसर में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें : ‘भाजपा सरकार चला रही है या फुलेरा की पंचायत?’, पुरानी गाड़ियों के फैसले पर पूर्व सीएम आतिशी का तीखा पलटवार
बताया गया कि समय रहते दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता है। बता दें कि भीषण गर्मी के चलते आगजनी की घटनाओं में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
1 hr agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
2 hrs agoप्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
9 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
16 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
18 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
22 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
22 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
1 day ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines