राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने गुरुवार तड़के एक घंटे के भीतर ताबड़तोड़ पांच लोगों को चाकू मारा और तीन लोगों से लूटपाट की। इन घायलों में एक हेड कॉन्स्टेबल भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार स्कूटी सवारों ने सबसे पहले मुकेश नाम के शख्स को शिकार बनाया। मुकेश गुरुवार तड़के तीन बजे केवल पार्क में पिकअप रोककर सामान उतार रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार 2 बदमाश आए और चाकू लगाकर मुकेश से 1200 रुपये नगदी और फोन छीन लिया। विरोध करने पर मुकेश को चाकू मार दिया। इस बीच एक कैब चालक अभिषेक पांडेय पहुंचा। उसने लूटपाट होता देख मुकेश को बचाने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने उसे भी चाकू मार दिया।
लूटपाट देख बदमाशों से भिड़े हेड कॉन्स्टेबल
इसके बाद स्कूटी सवार बदमाश भागने लगे। इस बीच रंजीत नगर थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल जयभगवान ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। उन्होंने लूटपाट देखी और स्कूटी सवार बदमाशों से भिड़ गए। बदमाशों ने उनको भी पेट और कंधे पर चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस कर्मी ने बताया कि स्कूटी सवारों ने आगे जाकर यूट्यूबर चिन्मय नाम के शख्स को रोक लिया। उन्होंने पीड़ित की जांघ में चाकू मारकर उसका फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
घायलों की हालत खतरे से बाहर
बदमाशों ने शाहआलम बांध की तरफ भागते समय सोनू कुमार का नामक शख्स को रोक लिया। सोनू को चाकू मारकर रुपये छीन लिए। पुलिस के अनुसार 4 घायलों को एलएनजेपी और एक को बीएसए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने सभी मामलों के लिए तीन एफआईआर दर्ज की हैं। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें:दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल टू इस दिन से बंद, जानें कहां शिफ्ट होंगी रेगुलर फ्लाइट्स?
यह भी पढ़ें:बिहार के 12 जिलों में बारिश, UP के 38 जिलों में ओलावृष्टि की आशंका; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 mins ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
2 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
2 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
5 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
5 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
6 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
7 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
8 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines