Sandeep Pathak: आम आदमी पार्टी (AAP) ने हाल ही में गुजरात विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के योग्य होने के बाद मंगलवार को संदीप पाठक को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। पाठक पंजाब और गुजरात के चुनाव प्रभारी थे। अरविंद केजरीवाल की पार्टी द्वारा पंजाब में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद वे आप की ओर से राज्यसभा भेजे गए थे।
आम आदमी पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा, “आम आदमी पार्टी ने डॉक्टर संदीप पाठक को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री (राष्ट्रीय महासचिव संगठन) के रूप में नियुक्त किया है। वे पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के स्थायी आमंत्रित सदस्य भी होंगे।”
https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1602529425702105093
अरविंद केजरीवाल ने पाठक को दी बधाई
पाठक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में ऊर्जा विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में सहायक प्रोफेसर हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी प्रोफेसर को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने पर बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, “मैं डॉ. संदीप पाठक को बधाई देता हूं और उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हमें देश के कोने-कोने में आप का संगठन बनाना है।” यह घोषणा 18 दिसंबर को होने वाली आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले की गई।
दिल्ली के फार्महाउस में होगी राष्ट्रीय परिषद की बैठक
बैठक दिल्ली के एक फार्महाउस में आयोजित होने की संभावना है और इसे आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित कर सकते हैं। गुजरात, गोवा, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के सभी 10 राज्यसभा सांसद, विधायक और पार्टी प्रतिनिधियों के भी बैठक में भाग लेने की संभावना है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
8 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 day agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines