Delhi News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के एक दिन बाद ही एक बार फिर आप सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। कोर्ट में याचिका दायर करते हुए आप सरकार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि केंद्र उनके निर्णयों पर कार्यवाही नहीं कर रहा है।
तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए सिंघवी ने कहा कि आपके कल के आदेश के बावजूद केंद्र दिल्ली सरकार के निर्णयों को रोक रहा है। इस पर सीजेआई ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई के लिए जल्द ही बैंच गठित करेंगे।
फैसले के तुरंत बाद किया तबादला
बता दें कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने अहम् फैसला सुनाते हुए कहा था कि पब्लिक ऑर्डर, पुलिस और भूमि संबंधी निर्णयों को छोड़कर सभी सेवाएं दिल्ली की सरकार के अधीन रहेगी। कोर्ट के इस आदेश के बाद हरकत में आई दिल्ली सरकार ने सेवा विभाग के सचिव आशीष मोरे का तबादला कर दिया। उनकी जगह 1995 बैच के अधिकारी अनिल कुमार को पोस्टिंग दी। दिल्ली सरकार के वकील ने कहा कि केंद्र ने उनके आदेश पर कोई अमल नहीं किया।
कल 5 जजों की बेंच ने सुनाया था फैसला
गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में 5 जजों की बेंच ने सर्वसम्मति से फैसला सुनाते हुए कहा था कि एलजी के पास दिल्ली से जुड़े सभी मुद्दों पर व्यापक प्रशासनिक अधिकार नहीं हो सकते। एलजी की शक्तियां उन्हें दिल्ली विधानसभा और निर्वाचित सरकार की विधायी शक्तियों में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं देती।
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अधिकारियों की तैनाती और तबादले का अधिकार दिल्ली सरकार के पास होगा। चुनी हुई सरकार के पास प्रशासनिक सेवा का अधिकार होना चाहिए। उपराज्यपाल को सरकार की सलाह माननी होगी। पुलिसए पब्लिक आर्डर और लैंड का अधिकार केंद्र के पास रहेगा।
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
2 hrs agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
2 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
3 hrs agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
4 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
5 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
6 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
6 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines