क्रिकेट के प्रति लोग कितने दीवाने हैं, इस बात का अंदाजा हाल में सामने आए एक वीडियो से लगाया जा सकता है। इस वीडियो में गुजरात का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पंजाब के मैरिज गार्डन में उतरा नजर आ रहा है। वीडियो पंजाब के एक शहर का बताया जा रहा है, जहां रविवार को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया वन डे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मैच शादी समारोह में एक बड़ी स्क्रीन लगाकर लाइव देखा जा रहा है।
X पर वायरल हो रहा 20 सेकंड्स का वीडियो
दरअसल, माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर गगनदीप सिंह नामक एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में क्रिकेट प्रेम एक अनोखे अंदाज में दिखाई दिया। इस बात में कोई दो राय नहीं कि आजकल क्रिकेटप्रेमी अक्सर सार्वजनिक तौर पर बड़ी स्क्रीन लगा लेते हैं, खासकर जब किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत की टीम फाइनल मैच खेल रही हो। जो लोग किसी तरह स्टेडियम नहीं पहुंच पाते, वो लोकल लेवल पर अपने आप के साथ-साथ दूसरों को भी रोमांचित करने का बहाना ढूंढ ही लेते हैं। रविवार को X पर वायरल हो रहा यह वीडियो भी कुछ इसी तरह का है। हालांकि 20 सेकंड्स के इस वीडियो में शुरू में भारत-ऑस्ट्रेलिया के महामुकाबले की स्क्रीन दिखाई रही है, लेकिन कैमरा मूवमेंट के साथ इस राज के खुलने में देर नहीं लगती कि यह मैच किसी शादी समारोह में उमड़े मेहमानों के मनोरंजन के लिए दिखाया गया। डीजे सिस्टम की तरफ से बड़ी स्क्रीन पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जा रही है।
क्रिकेट महामुकाबले का पल-पल का अपडेट यहां देखें
पहली बार नहीं हुआ है ऐसा
यहां उल्लेखनीय पहलू यह भी है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी शादी-ब्याह जैसे पारिवारिक फंक्शन में कोई क्रिकेट मैच लाइव देखा गया हो। इससे पहले 5 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान महाराष्ट्र की एक रिंग सैरेमनी में भी बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। बता देना जरूरी है कि प्रेमी जोड़े को जिस वक्त सगाई करनी थी, ठीक उसी वक्त वर्ल्ड कप का यह मैच खेला गया। उन दोनों में से कोई भी इन दोनों ही खास अवसरों को कतई मिस नहीं करना चाहता था, जिसके चलते दोनों ने आपस में बात करके समारोह में मेहमानों को बड़ी स्क्रीन पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाने का कदम उठा लिया। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और सुर्खियों में रहा था। पढ़ें पूरी खबर
संबंधित खबरें
क्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
6 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
8 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
9 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
10 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
10 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
11 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
12 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
12 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines