जयपुर: बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक वाजिब अली ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। उन्होंने सीएम गहलोत से मांग उठाई है कि भारतीय संसद का नाम संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर के नाम पर रखा जाए। पत्र में लिखा है कि नई संसद का नाम सेंट्रल विस्टा के बजाए बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर रखा जाए।
बता दें कि कांग्रेस विधायक वाजिब अली ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखते हुए उनसे मांग की है कि राजस्थान विधानसभा से एक संकल्प पारित करवाकर केंद्र सरकार को भिजवाया जाए जिसके अनुसार देश की नई संसद भवन का नाम सेंट्रल विस्टा की जगह भारतीय संविधान के रचयिता और देश के पहले कानून मंत्री भारत रत्न डॉक्टर बीआर अंबेडकर के नाम पर रखा जाए।
आगे उन्होंने पत्र में लिखा कि बाबा साहब में आस्था रखने वाले देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए तेलंगाना की तर्ज पर राजस्थान में भी आने वाले विधानसभा सत्र में संसद भवन का नाम डॉक्टर बीआर अंबेडकर के नाम से रखने का संकल्प पारित किया जाए और इसे केंद्र सरकार को भेजा जाए।
विधायक वाजिब अली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “सोमवार से शुरू हो रहे राजस्थान विधानसभा सत्र में देश कि निर्माणाधीन संसद का नाम सेंट्रल विस्टा के स्थान पर भारत रत्न डॉ बी आर अम्बेडकर जी के नाम पे रखने का संकल्प/प्रस्ताव विधानसभा में पारित करने की माँग करता हूँ।”
उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा का सत्र 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है और उससे पहले जिस तरह से विधायक वाजिब अली ने विधानसभा से भारतीय संसद का नाम सेंट्रल विस्टा की जगह बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर करने का पत्र लिखा है, उसे देखते हुए राजस्थान विधानसभा से यह संकल्प पारित करवा केंद्र को भेजा जा सकता है।
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
6 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
8 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
9 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
9 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
9 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines