जोधपुर: कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठी हैं। विरोध एक निजी अस्पताल के खिलाफ था जिसने एक गांव के एक मरीज को चिरंजीवी योजना के लाभ से वंचित कर दिया। गहलोत सरकार के बहुचर्चित प्रोजेक्ट चिरंजीवी को लेकर जोधपुर के श्रीराम अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ।
जानकारी मिली है कि अस्पताल में चिरंजीवी योजना के तहत इलाज नहीं किया गया जिसके बाद ओसियां की कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा अस्पताल पहुंच गई और अस्पताल पर वसूली करने का आरोप लगाया। मदेरणा ने आरोप लगाया कि गांव से आए मरीज से अस्पताल ने सवा लाख रुपये लिए और फिर इलाज के बाद उनके परिजनों को 7.50 लाख का बिल दिया गया। वहीं मामला तूल पकड़ने लगा और विधायक अस्पताल में ही धरने पर बैठ गई।
बता दें कि अस्पताल प्रबंधन पर आरोप है कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने के बजाए मरीज से सवा लाख रुपए जमा करवा लिए। बाद में इलाज के नाम पर साढ़े लाख रुपए का बिल थमा मरीज को घर जाने से रोक लिया। धरने पर बैठी विधायक दिव्या मदेरणा ने कलेक्टर से लेकर जयपुर तक बात की और दिव्या जमा कराए गए सवा लाख रुपए वापस लेकर जाने पर अड़ी गई।
इसके अलावा विधायक दिव्या मदेरणा ने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से 3 डॉक्टरों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और इलाज के बाद मरीज को बिना बिल भरे घर जाने से भी रोका गया।
वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि चिरंजीवी योजना की जानकारी मरीज के परिजनों को पहले देनी चाहिये। इस बारे में दिव्या का कहना है कि मरीज के शरीर में कोई हरकत नहीं थी। ऐसे में परिजन बहुत ज्यादा घबरा गए थे। उन्हें चिरंजीवी योजना का याद नहीं रहा।
मीडिया की खबरों के मुताबिक जोधपुर जिले के धनारी कलां गांव के रहने वाले 42 साल के जगदीश डूडी को 7 सितम्बर को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद परिजन इलाज के लिए भदवासिया क्षेत्र में स्थित श्रीराम अस्पताल लेकर आए जहां उनका इलाज शुरू करने के लिए डॉक्टरों ने सवा लाख रुपये जमा करवाए।
संबंधित खबरें
रोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
1 hr agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
1 hr ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
2 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
3 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
3 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
4 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
4 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
4 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
5 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 1 की मौत और 8 को निकाला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines