Cobra Snake Injured Sent Delhi Ambulance In Badaun: यूपी के बदायूं से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सिलहरी गांव में स्थित हार्डवेयर की दुकान में रखे लोहे की छड़ गिरने से एक कोबरा सांप घायल हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है। पीपुल्स फाॅर एनिमल्स के अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा ने बताया कि जब उन्हें इस मामले की जानकारी हुई वे दुकान पर पहुंचे जहां कोबरा को चोट लगी थी। उन्होंने इसकी जानकारी MP मेनका गांधी को दी। इसके बाद सांसद ने उन्हें इलाज के दिल्ली ले जाने की सलाह दी।
मरीजों को नहीं मिलती एंबुलेंस
इसके बाद कोबरा को रविवार दोपहर प्राइवेट एंबुलेंस से 5 हजार रुपए में इलाज के लिए वाइल्ड लाइफ सेंटर दिल्ली भेजा गया है। यह ऐसा पहला मामला है जहां किसी घायल को इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है। बता दें कि यूपी समेत कई राज्यों में रोजाना कई ऐसे मामले सामने आते हैं जिसमें दुर्घटना में घायल व्यक्तियों और बीमारी से ग्रसित लोगों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पाती है जिसके कारण उनकी मौत हो जाती है। ऐसे में एक सांप को एंबुलेंस से दिल्ली भेजना आश्चर्यजनक हैं।
इलाज के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा
विकेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके दो स्वयंसेवक कोबरा को दिल्ली लेकर गए इसके बाद उसे दिल्ली स्थित वाइल्डलाइफ एसओएस सेंटर ले जाया गया। जब कोबरा स्वस्थ हो जाएगा तो उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। जिला वन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दुकान में रेस्क्यू के दौरान कोबरा घायल हो गया। इसके बाद जिले में इलाज की व्यवस्था नहीं होने के कारण कोबरा को दिल्ली स्थित वाइल्ड लाइफ सेंटर भेजा गया है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
22 mins agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
33 mins agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 hr agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 hr agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
2 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
2 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
5 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
5 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines