National Rural Livelihood Mission: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ रही हैं और अपने परिवार के जीविकोपार्जन में मदद कर रही हैं। जिले की ग्रामीण महिलाएं भी इस मिशन के तहत स्व सहायता समूह से जुड़कर कार्य कर रही हैं। साथ ही विभिन्न रोजगारमूलक गतिविधियों के माध्यम से अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से मिला लाभ
भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत आसुलखार कनकपुर निवासी लक्ष्मी चक्रधारी भी ऐसी ही ग्रामीण महिला हैं, जिन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बिहान योजना से लाभ मिला है। आसुलखार में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के माध्यम से लक्ष्मी ने बताया कि वह समूह में जुड़ने से पहले खेती-मजदूरी का कार्य करती थी, जिसके कारण परिवार की आय भी बहुत कम थी। जब से वह समूह से जुड़ी हैं तबसे उनके जीवन स्तर में काफी सुधार आया है।
यह भी पढ़ें: बचपन में हो गया था अनाथ, मेहनत ने दिया साथ, बन गए डिप्टी कलेक्टर, पढ़ें आशीष की सक्सेस स्टोरी
15 हजार रुपए की प्राप्त हुई राशि
उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2013 में दुर्गा स्वसहायता समूह से जुड़ी हैं और समूह में 12 सदस्य हैं। समूह के शुरूआत में 15 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई और इस राशि का उपयोग समूह के सदस्यों ने पोषण बाड़ी में सब्जी के उत्पादन कार्य में किया। बाड़ी से प्राप्त सब्जी का उपयोग सभी सदस्यों ने अपने-अपने घर के लिए किया और बाकी सब्जियों को बेचकर कर अच्छी आय भी प्राप्त की।
यह भी पढ़े: ‘जीवन के हर क्षेत्र में चुनौतियां हैं’, बोले- जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल
50 हजार रुपए का हुआ लाभ
लक्ष्मी ने बताया कि इस प्रकार 07 हजार रुपए की सीआईएफ राशि मिलने के साथ धीरे-धीरे आमदनी बढ़ती गई। इसके बाद समूह द्वारा साबुन एवं निरमा बनाना शुरू किया गया और इस कार्य से समूह के सदस्यों को लगभग 50 हजार रुपए से अधिक का लाभ हुआ। उन्होंने बताया कि समूह से प्राप्त आय और बैंक लिंकेज से लोन लेकर अपने खेत में बोर खनन भी कराया, जिससे उन्हें खेतों में सिंचाई की सुविधा मिली है। इस तरह अब वह खरीफ और रबी दोनों सीजन में धान की फसल लेने की तैयारी कर रही हैं और इससे उत्पादन भी बढ़ेगा और आमदनी भी बढ़ेगी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines