Vishnu Deo Sai Cabinet PA to Cabinet Minister Tankram Verma: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें से एक बलौदाबाजार से विधायक टंकराम वर्मा। टंकराम पहली बार विधायक बने हैं। इसके बाद सीएम ने इनको पहली ही बार में मंत्री बना दिया है। टंकराम वर्मा कभी मंत्रियों के पीए हुआ करते थे आज खुद वे मंत्री बन गए हैं। आइये जानते हैं उनका राजनीति सफर।
भाजपा ने इस बार के चुनाव में छत्तीसगढ़ की बलौदाबाजार सीट से टंकराम वर्मा को उम्मीदवार बनाया था। टंकराम ने इस सीट ने कांग्रेस के शैलेष त्रिवेदी को 9 हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया। टंकराम वर्मा कभी छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रहे केदार कश्यप और दयालदास बघेल के पीए के तौर पर काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं वह कांग्रेस नेता करुणा शुक्ला और महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस के साथ भी काम कर चुके हैं।
रामायण-भागवत पाठ के लिए जाने जाते हैं
इसके अलावा टंकराम अपने क्षेत्र में रामायण और भागवत पाठ के लिए भी जाने जाते हैं। पीए के तौर पर काम कर अलग पहचान बनाने के बाद पार्टी ने उन्हें बलौदाबाजार देहात का जिला अध्यक्ष बनाया। इसके बाद 2023 के चुनाव में पार्टी ने उन्हें इसी सीट से उम्मीदवार बनाया जिस पर वे खरा उतरे और पहली बार में ही जीत दर्ज की।
ये विधायक बने मंत्री
बता दें कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार में 9 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले विधायकों में बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े, ओपी चैधरी, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप और टंकराम वर्मा शामिल हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines