रायपुर: उत्तर बस्तर कांकेर के कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए नकली खाद-बीज के विक्रय पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है। मंगलवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किसानों को खाद-बीज मिले, इसके लिए नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जावे।
निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे निर्माण कार्य जो एक-दो माह में पूरे हो सकते हैं, उन्हें सितम्बर माह तक अनिवार्य रूप से पूरा की जाये। गोधन न्याय योजनांतर्गत गौठानों में गोबर की खरीदी एवं उससे वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण और उसके विक्रय की समीक्षा भी उनके द्वारा की गई। हितग्राही मूलक योजनाएं जिसके अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को ऋण प्रदान किया जाता है, उन योजनाओं में लक्ष्य की पूर्ति अक्टूबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। खराब हो चुके व मरम्मत योग्य सड़कों की सूची उपलब्ध कराने के लिए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है, वहीं आवारा पशुओं से दुर्घटना के रोकथाम के लिए सड़कों के किनारे स्थित गौठानों में वहां के गौठान समितियों से परामर्श कर ऐसे पशुओं के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं, साथ ही पशुओं में टैग लगाने के लिए भी कहा गया है।
सभी एसडीएम, तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि बिना अनुमति के जुलूस, रैली नहीं होगी, इसे सुनिश्चित किया जावे। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के लिए निर्देशित किया है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 09 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले के अमृत सरोवर, तालाब, स्कूल परिसर, शहीदों के गांव इत्यादि में वृक्षारोपण करने के लिए निर्देशित किया है, इसके लिए कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। 02 अगस्त से आयोजित होने वाले विशेष ग्रामसभा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा ग्रामसभा में बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची का वाचन कराने के निर्देश दिये गये हैं।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines