Amit Shah Visit Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब भाजपा ने राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य में लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहुंचे। यहां स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह मंत्री अमित शाह का फूलों के साथ आत्मीय स्वागत किया।
भाजपा नेताओं के साथ गृह मंत्री की बैठक
छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने सबसे जगदलपुर के कोंडागांव ऑडिटोरियम में प्रदेश के भाजपा नेताओं के साथ एक बैठक की। ऐसा माना जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह ने इस बैठक में नेताओं के साथ राज्य में लोकसभा चुनाव की जीत पर रणनीति तैयार की। यहां अमित शाह ने लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति (बस्तर क्लस्टर) के साथ भी एक मीटिंग की, जो कि कोंडागांव की पहली क्लस्टर लेवल की मीटिंग है।
चुनाव प्रबंधन समिति संग अमित शाह की बैठक
कोंडागांव में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के साथ गृह मंत्री अमित शाह ने करीब 1 घंटे तक मीटिंग की। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोंडागांव जिला के 2 विधायक, सह प्रभारी, बस्तर कलस्टर प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष समेत 120 कलस्टर स्तर के अपेक्षित सदस्य शामिल थे। इस बैठक के बाद अमित शाह जांजगीर चांपा के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने रेशम के धागे से लिखी सफलता की कहानी, बताया कैसे कमा रहीं लाखों रुपये?
जगदलपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
बता दें कि, छत्तीसगढ़ में आज केंद्रीय गृह मंत्री के अवाला केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे हुए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जगदलपुर में अपने एक निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इसके बाद वे ओडिशा के नबरंगपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
12 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
15 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
18 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
23 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines