रायपुर: यूनिसेफ इंडिया सहित यूनिसेफ के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय संगठन के प्रतिनिधियों ने कोंडागांव जिले का दौरा किया एवं कोण्डागांव में नवाचार के रूप में मानसिक स्वास्थ्य एवं कुपोषण से लड़ने के लिए तैयार की गयी योजनाओं की तारीफ की गई। यूनिसेफ इंडिया के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी लुइजी डैक्विनो सहित यूनिसेफ के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय संगठन के प्रतिनिधि पश्चिम अफ्रीका के रेने एहोनु एक्पिनी, बेल्जियम के गुंटर बूसरी, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ प्रमुख जॉब जैकारीया, चोल थाबो आयुल, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ गजेंद्र सिंह के द्वारा कोण्डागांव में संचालित यूनिसेफ के कार्यक्रमों का अवलोकन किया गया।
स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई प्रशंसा
टीम के द्वारा खास तौर पर ‘मया मंडई’, ‘एनिमिया मुक्त कोण्डागांव’ अभियान एवं ‘युवोदय कोंडानार चौम्प्स’ जैसे अन्य कार्यक्रमों की प्रशंसा की गई और इसके साथ ही स्वयं सेवकों के योगदान को भी सराहा गया। इसके अलावा योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए कार्य योजना निर्माण पर जोर देते हुए समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु गहन विमर्श किया गया। इस मौके पर यूनिसेफ के दल द्वारा केशकाल विकासखण्ड के अंतर्गत बांधापारा और नाकापारा आंगनबाड़ी केंद्र में ग्राम स्वास्थ्य स्वचछता ‘मया मंडई’, पोषण दिवस और एनिमिया मुक्त कोण्डागांव के बारे में युवाओं और ग्रामीणों के साथ चर्चा की।
यह भी पढ़ें-सीएम बघेल दुर्ग जिले को देंगे 300 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
बस्तरिया हल्बी गानों की धुन पर बच्चों संग किया नृत्य
यूनिसेफ के दल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिन और एएनएम से टीकाकरण, एनीमिया मुक्त कोण्डागांव के कार्यों के बारे में जानकारी ली। टीम के द्वारा जिले में संचालित सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य संबंधित कार्यों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए बस्तरिया हल्बी गानों की धुन पर बच्चों एवं युवोदय स्वयं सेवकों के साथ नृत्य किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्यवन के बारे में जाना, इसके साथ ही स्कूलों में स्वयंसेवकों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के बारे में फैलाई जा रही जागरूकता और समुदाय में उनके योगदान पर चर्चा की।
इस मौके पर स्कूल के प्राचार्यों ने स्वयंसेवकों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया और स्वयंसेवकों ने भी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के परिणामस्वरूप उनके जीवन में होने वाले परिवर्तनों एवं अनुभवों को साझा किया। इस दौरान कलेक्टर दीपक सोनी, बीएमओ डॉ0 एएल रोहलेडर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ0 रूद्र कश्यप, प्रियंका वर्मा सहित जिले के अन्य अधिकारी एवं सक्रिय स्वयंसेवक उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines