Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी अशोक जुनेजा को राज्य सरकार की ओर सेवा विस्तार मिल सकता है। बताया गया है कि डीजीपी जुनेजा 30 जून को रिटायर होने वाले है, लेकिन संकेत ऐसे मिल रहे हैं कि विधानसभा चुनाव तक जुनेजा ही डीजीपी पद पर रह सकते हैं।
बता दें कि इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले है। साथ में ये भी माना जा रहा है कि उनका कार्यकाल बेहतरीन रहा है, इसलिए उन्हें सेवा विस्तार का इनाम दिया जा सकता है।
तो फिर कौन होगा अगला डीजीपी
जानकारी के मुताबिक वर्तमान डीजीपी अशोक जुनेजा 1989 बैच के आईपीएस हैं। 9 नवंबर 2021 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह विभाग की समीक्षा के दौरान पुलिस के काम पर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद 11 नवंबर 2021 को पदोन्नति के बाद उन्हें डीजीपी बनाया गया था। अब अशोक जुनेजा 30 जून को रिटायर हो रहे हैं।
ऐसे में सवाल उठता है कि जुनेजा के बाद प्रदेश का अगला डीजीपी कौन होगा? इस बात पर पुलिस मुख्यालय से लेकर ब्यूरोक्रेसी में चर्चाएं जोरों पर हैं। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के कुछ सीनियर आईपीएस के नामों पर मंथन हो रहा है। हालांकि अभी सिर्फ कयास ही हैं।
सीएम बघेल के विश्वासपात्र अधिकारियों में है जुनेजा
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि डीजीपी अशोक जुनेजा खुद को ब्यूरोक्रेसी की उठापटक से दूर ही रखते हैं। जुनेजा ने पुलिस मुख्यालय में होने वाली खींचतान को भी बेहतर तरीके से संभाला है।
बताया जाता है कि इनके कार्यकाल के दौरान नक्सली हमलों में भी कमी आई है। माना जाता है कि जुनेजा का एक सामान्य अधिकारी के तौर पर काम करना ही उनकी खूबी है। इन्हीं कारणों से वो सीएम बघेल के विश्वासपात्र अधिकारियों में से एक हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
34 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines