छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक कोबरा कमांडोज ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों ने खोजी दल पर घात लगाकर हमला किया था। पुलिस ने बताया कि फिलहाल सर्च ऑपरेशन चल रहा है। नक्सलियों को घेरा जा चुका है, दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह 9 बजे सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच फायरिंग शुरू हुई थी। इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना इंद्रावती क्षेत्र में मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में नक्सलियों को बड़ा नुकसान होने की बात सामने आ रही है।
पिछले महीने मारे गए थे 30 नक्सली
इससे पहले 20 मार्च को भी छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए थे। बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित जंगल में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया था। एक संयुक्त टीम गंगालूर इलाके में नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (DRG) का एक जवान की भी हमले में जान चली गई थी।
शाह का संकल्प, 2026 तक नक्सल मुक्त होगा भारत
सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया था। शाह ने लिखा था कि मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस एप्रोच से आगे बढ़ रही है, जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। शाह ने अपना संकल्प भी दोहराया था कि मार्च 2026 तक भारत नक्सलवाद मुक्त हो जाएगा।
यह भी पढ़ें:दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल टू इस दिन से बंद, जानें कहां शिफ्ट होंगी रेगुलर फ्लाइट्स?
यह भी पढ़ें:बिहार के 12 जिलों में बारिश, UP के 38 जिलों में ओलावृष्टि की आशंका; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
3 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines