हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

कौन है शिवानी शर्मा, जिसका सूटकेस कांड में उछला नाम? मेरठ के ड्रम कांड से कितना अलग

Who is Shivani Sharma Chhattisgarh Suitcase Case: मेरठ के ड्रमकांड जैसा ही एक और केस छत्तीसगढ़ में सूटकेस कांड के रूप में सामने आया है। दोनों केस में कई समानताएं होने के बावजूद कुछ अंतर हैं। दोनों ही मामले हत्या से जुड़े हैं, जहां शव को छिपाने के लिए असामान्य तरीकों का इस्तेमाल किया गया। छत्तीसगढ़ के सूटकेस कांड के आरोपियों में एक नाम उछला शिवानी सिंह। जानें कौन है वो और उसकी करतूत मेरठ की मुस्कान से कितनी अलग?

विज्ञापन

Who is Shivani Sharma Chhattisgarh Suitcase Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ ड्रमकांड में सौरभ राजपूत की हत्या के बाद उनकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने शव के टुकड़े नीले ड्रम में डाल उसे सीमेंट-रेत के घोल से भर दिया। वहीं, छत्तीसगढ़ के रायपुर में युवक का शव सूटकेस में डाल उसके ऊपर सीमेंट डाला और उसे लोहे के बक्से में बंद कर दिया। दोनों मामलों में शव को सीमेंट के साथ छिपाने की तकनीक समान थी, लेकिन स्थान, शव को छिपाने के लिए इस्तेमाल हुए, आरोपियों और मृतक की पहचान और मामले के खुलासे के तरीके में अंतर है। छत्तीसगढ़ के सूटकेस मर्डर कांड में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने प्रॉपर्टी के लालच में एक युवक की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर सीमेंट से प्लास्टर कर दिया।

हत्यारोपियों और मरने वाले की हुई पहचान

हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी अंकित उपाध्याय पेशे से वकील है, वहीं, उसकी पत्नी शिवानी पत्रकारिता की छात्रा रही है। गिरफ्तार होने के बाद जब दोनों को दिल्ली से रायपुर लाया गया तो एयरपोर्ट पर शिवानी कैमरों से मुंह छुपाती नजर आई। दिलचस्प बात यह है कि शिवानी ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है – “दुनिया मेरी आंखों से देखो, कोई सवाल नहीं, कोई जवाब नहीं।” पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान रायपुर निवासी किशोर पैकरा के रूप में हुई है। उसकी मां और एक बहन की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि दूसरी बहन दुर्ग में रहती है।

कौन है शिवानी शर्मा?

अंकित उपाध्याय किशोर की संपत्ति की देखरेख में उसकी मदद करता था और उसे काफी समय से जानता था। पुलिस को शक है कि उसने प्रॉपर्टी हड़पने के इरादे से किशोर की हत्या की योजना बनाई और अपनी पत्नी शिवानी को भी इसमें शामिल कर लिया। वकालत के पेशे में आने से पहले शिवानी शर्मा ने 2020 में रायपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की थी। यहीं उसकी मुलाकात अंकित से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और दोनों ने शादी कर ली। सोशल मीडिया पर शिवानी काफी एक्टिव थी और अक्सर रील्स बनाकर शेयर करती थी। उसने अंकित के साथ भी कई तस्वीरें पोस्ट की थीं।

सूटकेस में भरकर सीमेंट से प्लास्टर किया

23 जून को रायपुर की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में मिले शव को बड़े सूटकेस में भरकर सीमेंट से प्लास्टर किया गया था। पुलिस के मुताबिक युवक को पहले हांडीपारा इलाके में मारा गया और फिर फ्लैट में ले जाकर सूटकेस में बंद किया गया। CCTV फुटेज में अंकित और शिवानी को 19 जून की सुबह करीब 9:50 बजे फ्लैट से एक भारी पेटी को घसीटते हुए देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेटी से बदबू आने पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को सूचना दी, जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया। रायपुर के एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच जारी है। कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब अभी मिलना बाकी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें