रायपुर: कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आगामी विधानसभा के परिपेक्ष्य में बलौदाबाजार विधानसभा के रायपुर जिले के अंतर्गत चुनाव की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। यह बैठक तिल्दा जनपद पंचायत के सभाकक्ष में हुई। कलेक्टर ने कहा कि सभी सेक्टर के निर्वाचन तथा पुलिस अधिकारी अपने मतदान केन्द्रों का दौरा करें और पेयजल महिला-पुरूष शौचालय सहित अन्य आधारभूत व्यवस्थाएं का इंतजाम पूर्ण करें। यह देखे की किसी मतदान केन्द्र में पिछले चुनाव के समय में किसी प्रकार की गड़बड़ी या अशांति की स्थिति निर्मित ना हुई हो।
रायपुर और दिल्ली से मतदान प्रक्रिया पर रखी जाएगी नजर
डॉ भुरे ने कहा कि मतदान के समय 50 प्रतिशत मतदान केन्द्र में वेबकास्टिंग किया जाएगा जिसके माध्यम से रायपुर और दिल्ली से मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। संबंधित मतदान केन्द्रों में नेटवर्क की स्थिति का परीक्षण कर चिन्हित कर लें। उन्होंने आगे कहा कि सभी सेक्टर ऑफिसर ईवीएम मशीन की संचालन की स्थिति और प्रक्रिया का अच्छी तरह परीक्षण कर लें। ताकि मतदान के समय में कोई भी ईवीएम के कारण कोई बाधा ना आए। सभी सेक्टर अधिकारी अपने मतदान दल के सदस्यों का नम्बर अपने पास रखें और मोबाइल हर स्थिति में चालू रखें ताकि आपसी संपर्क बना रहे। उन्होंने कहा कि मतदान के एक दिन पहले देर शाम या रात को अपने सेक्टर के मतदान दलों से जाकर मिलें जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और अध्यतन स्थिति से अवगत हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना; जरूरतमंदों के लिए साबित हो रही वरदान
रिजर्व ईवीएम सुरक्षित स्थान और सुरक्षा बलों के दायरे में रहे
निर्बाध और सुचारू मतदान के लिए सुक्षाव देते हुए डॉ भुरे ने कहा कि मतदान शुरू होने से पहले अपने इलाके के सेक्टर ऑफिसर अपने मतदान केन्द्र में पहले और मॉकपोलिंग करवा लें। यह प्रकिया जितनी अच्छी होगी मतदान का कार्य भी उतना अच्छा होगा। डॉ भुरे ने कहा कि यह भी यह भी अच्छी तरह से सुनिश्चित करें कि सभी मतदान केन्द्रों में मॉकपोलिंग डिलीट हो जाए। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखें की रिजर्व ईवीएम सुरक्षित स्थान और सुरक्षा बलों के दायरे में रहे। बैठक में सभी सेक्टर अधिकारियों ने कलेक्टर को अपने मतदान केन्द्रों की जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम प्रकाश टंडन सहित अन्य सेक्टर एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
2 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
5 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
7 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
26 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
29 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
33 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines