Raipur News: गोबर से जिंदगी बदल जाने की कल्पना शायद ही किसी ने कभी की होगी। आज छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना ने स्थानीय ग्रामीण महिलाओं को जीवन जीने का एक नया तरीका दिया है। अब महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ परिवार के अन्य खर्चों में अपनी महती भूमिका निभा रही है। ऐसे ही लाखों लोगों की जिंदगी बदल रही है और गोबर तथा सब्जी बेचकर आमदनी प्राप्त कर रही है।
तिल्दा में 6 एकड़ में 12 महिलाओं ने बनाया गौठान
जिले के तिल्दा विकासखंड के ग्राम गनियारी में राज्य सरकार द्वारा 6 एकड़ में गौठान की स्थापना की गई है। जिसमे वर्मी उत्पादन के लिए टांके और सब्जी के लिए बाड़ी बनाई गई। धनलक्ष्मी गौठान समूह की महिलाएं गौठान और बाड़ी के माध्यम से कार्य कर रही है। समूह में 12 महिलाएं कार्य कर रही है। गौठान में अभी वर्मी उत्पादन का कार्य चल रहा है जिसमे अब तक 450 बोरी वर्मी समूह द्वारा बनाया गया है।
सीएम का आभार जता रही महिलाएं
समूह की अध्यक्ष माहेश्वरी घटियारा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस पहल से अब हमे रोजगार के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ रहा है। वर्मी कम्पोस्ट निर्माण जैसी आर्थिक गतिविधि से अन्य गौठान के स्व सहायता समूहों की तरह उनके समूह को भी अच्छी आमदनी होगी। समूह की महिलाओं को गौठान से आय का नया जरिया मिला है।समूह की महिलाओं ने जिंदगी बदलने वाली इस योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines