Irregularities found in paddy procurement centre in Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक अहम खबर सामने आ रही है। बता दें कि रायपुर के धान खरीद सेंटर में गड़बड़ी देखने को मिली है। छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान और मक्का की खरीद एक नवंबर से शुरू की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहले घोषणा की थी कि किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान और प्रति एकड़ 10 क्विंटल मक्का की खरीदी की जाएगी।
सॉफ्टवेयर में मिली गड़बड़ी
यह मामला तब सामने आया जब धान खरीद सेंटर पर सॉफ्टवेयर में अपलोड 19 क्विंटल चालीस किलो फीड किया हुआ था, जबकि धान खरीद सेंटर पर 19 क्विंटल 20 किलो की खरीद की जा रही है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
ऐसे हुआ खुलासा
बता दें कि न्यूज 24 मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़ की टीम धान खरीद सेंटर पर जायजा लेने गई थी। हमारी टीम ने पाया कि सेंटर पर 80 किलो धान में खेल किया जा रहा है, ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि सरकारी आदेश पर सेंधमारी के लिए किसकी जिम्मेदारी है। किसानों को इससे सीधा 80 किलो का नुकसान हो रहा है। राज्य में कम्प्यूटर ऑपेरटर के भरोसे धान की खरीद की जा रही है। खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि राज्य में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने का आदेश दिया गया है।
यह भी पढ़ें- ‘जनरल डायर की तरह सभी को गोली मरवा दीजिए’, जहरीली शराब पर मांझी का नीतीश कुमार पर हमला
कैबिनेट बैठक में हुआ था फैसला
मुख्यमंत्री बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में ‘समर्थन मूल्य पर धान और मक्का की खरीद और कस्टम मिलिंग’ की नीति को अंतिम रूप दिया गया था। जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, धान खरीद अभियान 1 नवंबर से 31 जनवरी 2024 तक चलाया जाएगा, जबकि मक्का खरीद 1 नवंबर से 28 फरवरी तक जारी रहेगी।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines