रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिलासपुर पहुंचकर जीजीयू के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में राष्ट्रपति ने 28 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 76 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल दिए। कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।
पुलिस ने रूट चार्ट किया जारी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इससे पहले रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। बिलासपुर पहुंचने पर पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी स्थित हेलीपैड पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शहर में कुछ स्थानों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद है। बिलासपुर-रतनपुर मार्ग को छह घंटे तक बंद किया गया है तथा उनकी सुरक्षा के लिए जगह-जगह पर अफसर और जवानों को तैनात किया गया है। इसके लिए पुलिस ने रूट चार्ट भी जारी किया है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दीक्षांत समारोह के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यही वजह है कि कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के चिह्नित अफसरों और कर्मचारियों के साथ ही प्रोफेसर ही शामिल हैं। इसी तरह शोधार्थी और मैडल पाने वाले स्टूडेंट्स के अलावा किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। दीक्षांत समारोह में 104 विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक शामिल हैं। जिनकी संख्या 208 है।
यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को बड़ी राहत, अब मिलेगा 4 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता
76 स्टूडेंट्स को मिला गोल्ड मेडल
दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2021-22 की कई परीक्षाओं और मेरिट में आने वाले छात्र शामिल हैं। समारोह में 28 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 76 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। इसमें विश्वविद्यालय पदक, चांसलर पदक और गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पदक और दानदाता पदक भी शामिल हैं। हर साल की तरह इस बार भी स्वर्ण पदक में छात्राओं ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। इस बार 45 छात्राओं को स्वर्ण पदक मिले हैं। 76 में से 72 छात्रों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक दिया गया।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
6 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
9 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
14 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines