Mahesh Gagda Statement: पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेंय पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होने कांग्रेस विधायक विक्रम के पक्ष में मतदान और मतगणना कराई है। साथ ही उन्होने कलेक्टर राजेंद्र कटारा पर जनादेश को कुचलने का भी आरोप लगाया है।
प्रशासनिक सेवा की गरिमा तार-तार
गागड़ा ने कलेक्टर राजेंद्र कटारा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होने भारतीय प्रशासनिक सेवा की गरिमा का उल्लंघन किया है। अगर उन्हे चुनाव लड़ना हैं राजनीती करनी है, यहां बस जाए और फिर चुनाव लड़े, जनता की प्रतिक्रिया से उन्हे खुद सब समझ आ जाएगा। आचार संहिता लगने से पहले ही भाजपा कलेक्टर-एसपी के कार्यों को देखते हुए इन्हें चुनाव से अलग करने के लिए निर्वाचन आयोग से शिकायत की थी।
कांग्रेस के पक्ष में काम करने का बनाया दबाव
भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अफसर से उन्हें इस तरह के कार्य की उम्मीद नहीं थी। गागड़ा ने कहा कि बात अगर कलेक्टर राजेंद्र कटारा के विरूद्द सबूत पेश करने की है, तो भाजपा के पास ढेरों सबूत है। कैसे कलेक्टर पंचायत सचिव, अधीक्षकों पर कांग्रेस के पक्ष में काम करने का दबाव डाल रहे थे। इतना ही नहीं बीजापुर पुलिस अधीक्षक के कहने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को सुरक्षा देने के बहाने उन्हे ब्लैकमेल भी किया।
भ्रष्ट कर्मी और अफसर नहीं बख्से जाएंगे
पूर्व मंत्री गागड़ा ने कहा कि भाजपा सत्ता में है। भ्रष्टाचार करने वाले सतर्क हो जाएं। कोई भी बख्सा नहीं जाएगा। बीजापुर में पिछले पांच सालों में कलेक्टर के रहते जितने भी निर्माण कार्य हुए हैं, सबकी जांच कराई जाएगी। काली कमाई कर जिन्होने बड़ी-बड़ी मंजिले खड़ी की है। जिले से बाहर, अंदर जो भी कॉटेज-रिर्सोट बने हैं, सबकी एक सिरे से जांच की जाएगी। गागड़ा ने दो टूक कहा कि जिन्होंने कांटा बोया है उनके हिस्से कांटे ही आएंगे। और अच्छा करने वाले के हिस्से में अच्छाई आएगी। इसलिए कोई परेशान न हो सबका हिसाब होगा। साथ ही गागड़ा ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है कि कोई भी पिछली तारीख की चेक न कांटे। यदि कोई भी इस तरह का मामला आया, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
2 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
2 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
5 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
7 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
12 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
26 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
29 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
33 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines