हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कहीं चुनावी फंड तो नहीं ले लिया', भूपेश बघेल ने महादेव एप मामले में BJP पर लगाया गंभीर आरोप

Mahadev App Case Bhupesh Baghel Allegations on BJP: सीएम ने कहा- एप बंद करने का काम राज्य सरकार नहीं कर सकती। इसे केंद्र सरकार कर सकती है।

विज्ञापन
CM भूपेश बघेल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- BJP के पास केवल दो चुनावी मुद्दे सांप्रदायिकता और धर्मांतरण

Mahadev App Case Bhupesh Baghel Allegations on BJP: महादेव सट्टेबाजी एप मामले में ईडी ने शुक्रवार को कोर्ट में चार्जशीट पेश की। ईडी की 8 हजार से अधिक पन्नों का चार्जशीट में सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत कुल 14 आरोपियों का नाम शामिल है। छत्तीसगढ़ के व्यापारियों पर कार्रवाई के बाद अब इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव एप के मालिकों से बीजेपी पर चुनावी फंड लेने का आरोप लगाया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए भूपेश बघेल ने कहा- पूरे देश में शायद ही किसी राज्य ने कार्रवाई की होगी। हमने इस मामले में पूरी कार्रवाई की। हमारे यहां 450 लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं। हमने तो आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था क्योंकि वे विदेश में हैं।

बघेल ने आगे कहा- एप बंद करने का काम राज्य सरकार नहीं कर सकती। इसे केंद्र सरकार कर सकती है। यदि एप बंद नहीं की जा रही है तो शंका है कि कहीं बीजेपी ने चुनावी फंड तो नहीं ले लिया। ये एप अब तक हिंदुस्तान में क्यों चल रहा है। एप संचालकों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है। आरोपी आप लोगों के साथ बैठकर पार्टियां करते हैं तो ऐसे में मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

क्या एप के जरिए दाऊद और पाकिस्तान से पैसा आ रहा है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- केंद्र सरकार तो सट्टे पर जीएसटी लगा रही है। जब हमने केंद्र को कार्रवाई की चिट्ठी लिखी थी तो उल्टा हम पर ही कार्रवाई होने लगी। वे हमारे सलाहकार के घर छापा मार रहे हैं, लेकिन कुछ मिल नहीं रहा है। मेरा सवाल है कि केंद्र सरकार ने इस मामले में अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की है। क्या आपको भी गिरफ्तारी का भय है? इस सवाल के जवाब में बघेल ने कहा- वो तो उनको मौका नहीं मिल रहा है, वे कहां छोड़ने वाले हैं। वे अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में जंगलों के बीच मां का अनोखा मंदिर, मान्यता- दरबार में अर्जी लगाओ, तब मिलेगी जलाने को लकड़ी

विज्ञापन

बता दें कि जांच में 6 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया गया है। 41 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी की सीज की भी बात सामने आई है। इस मामले में अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola