Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर देश के हर एक राज्य में राजनीतिक पार्टियों की तैयारी शुरू हो गई है। राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ निर्वाचन आयोग ने भी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। देश के बाकी राज्यों की तरह निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो अवलोकन टीम, वीडियो निगरानी समिति, लेखा टीम और कंप्लेंट कंट्रोल रूम-कॉल सेंटर जैसे कामों को करने के लिए टीमों का गठन किया गया है, जिसका प्रभारी अपर कलेक्टर अरूण कुमार मरकाम को बनाया गया है।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
वहीं राज्य के लोगों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसके जरिए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा मतदाताओं को निर्चयन प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए भी काम किया जा रहा हैं। भरतपुर सोनहत के लिए मारुति शर्मा, सीएसी बैकुंठपुर तहत कॉलरी क्षेत्र के लिए विजयनाथ वाजपेई, बैकुंठपुर के लिए महेश शिवहरे को स्वीप नोडल नियुक्त किया गया है। वहीं कोरिया के डिप्टी कलेक्टर विनय कश्यप को कंप्लेंट कंट्रोल रूम-कॉल सेंटर का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: CM विष्णुदेव साय ने किया ‘क्लाइमेट चेंज कॉन्क्लेव 2024’ का शुभारंभ, बोले- जलवायु परिवर्तन से एक साथ निपटना होगा
इनको मिली खास जिम्मेदारी
इसके अलावा बैकुंठपुर में सहायक व्यय प्रेक्षक के तौर पर SECL के वित्त विभाग के डिप्टी मैनेजर प्रदीप भन्नारिया और वेंकटेश्वर प्रताप सिंह की नियुक्ति की गई है, जो लेखापाल SECL काम करेंगे। वहीं वीडियो निगरानी समिति की जिम्मेदारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के प्रभारी जेएन सिदार को सौंपी गई है। वहीं जनपद सोनहत से प्रतीक जैसवाल कार्यक्रम अधिकारी का प्रभारी सहायक बनाया गया है। पोंड़ी-बचरा के सहायक संचालक के लिए शैलेन्द्र कंवर को टीम प्रभारी बनाया गया।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
3 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
7 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
10 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
10 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
15 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines