हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Kanker Crime News: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध सागौन लकड़ी जब्त

विज्ञापन

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में वन विभाग की टीम ने 3 लाख रुपए का सागौन चिरान जब्त किया गया है। घटना पखांजुर क्षेत्र के परतापुर की है, जहां तीन घरों से 59 नग चिरान बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है।

इस तरह पकड़े गए आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग के द्वारा मुखबिर से सूचना के आधार पर परिक्षेत्र कापसी अंतर्गत ग्राम- परतापुर में तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें ग्राम-परतापुर के निवासी रामेश्वर पिता लल्लूराम, फूलचंद चक्रधारी, अघन सिदार , विश्वजीत मण्डल, बिरल बाई के घरों में तलाशी ली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में अवैध सागौन के चिरान एवं सागौन का बना हुआ फर्नीचर जप्त किया गया।

लाखों में आंकी गई कीमत

जप्त वनोपज- फर्नीचर को कापसी डिपो लाया गया है। वन अपराध प्रकरण में सागौन चिरान 59 नग 1.482 घ.मी. 01 नग सागौन लट्ठा 0.055 घ.मी. एवं 05 नग निर्मित फर्नीचर 1.000 घ.मी. बना हुआ प्राप्त हुआ जिसका अनुमानित मूल्य 3.00 लाख रूपये आका गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें