Protest Against Civil Surgeon In Janjgir Champa (प्रशांत मोनु): छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक जायसवाल पर डॉक्टरों और नर्सों ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया है। वही सिविल सर्जन के खिलाफ नारेबाजी कर रैली के जरिए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर आकाश छिकारा से शिकायत दर्ज कराई गई है।
सीनियर नर्स ने लगाया आरोप
सीनियर नर्स सालोमी बोस ने कहा कि वह केजुअल्टी वार्ड में ड्यूटी पर थीं, उस समय सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक जायसवाल पहुंचकर कहा कि “सिस्टर, आपकी नेता गिरी नहीं चलेगी, मैं तुम्हें निपटा दूंगा और ट्रांसफर कर दूंगा। मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है। मेरा स्वास्थ्य मंत्री रिश्तेदार हैं, कलेक्टर मेरा दोस्त है और हर मीटिंग में भी यही बात करता है।” इसके अलावा, सीआर खराब करने की भी धमकी देता है। वही हर चीज में पावर दिखाता है। हम काम करते हैं, लेकिन फिर भी प्रेशर देता है।
डॉक्टर और स्टाफ में आक्रोश
जिला अस्पताल के डॉक्टर इकबाल हुसैन ने कहा कि एक जूनियर डॉक्टर को सिविल सर्जन का प्रभार दिया गया है। वह अपने पावर का गलत इस्तेमाल कर रहा है। जिला अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के बजाय उन्होंने सीनियर डॉक्टरों को डॉमिनेट करना शुरू कर दिया। स्टाफ नर्सों से बदसलूकी करते हैं और सभी लोगों को स्वास्थ्य मंत्री का भतीजा होने और कलेक्टर का दोस्त होने की धौंस जमाते हैं। अपनी गलतियों को छिपाने के लिए बाहरी रंग-रोगन और सजावट कर अच्छी सुविधा होने का दावा करते हैं, जबकि डॉक्टर और स्टाफ में आक्रोश है और यदि स्थिति अभी नहीं सुधरेगी तो स्थिति और बिगड़ सकती है।
दोषी पर होगी कड़ी कार्रवाई
दीपक जायसवाल, सिविल सर्जन ने बताया कि पूर्व में जिला अस्पताल की स्थिति बिगड़ी हुई थी, जिसे सुधारने के लिए प्रयास किया गया, जिसके परिणामस्वरूप आज जिला अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त सुविधा मुहैया कराई जा रही है। अब दिन-रात डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल में उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने कहा कि स्टाफ नर्स और किसी भी डॉक्टर से दुर्व्यवहार नहीं किया जाता है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि इस मामले में चिकित्सकों की शिकायत मिली है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Korba News: दीवार पर धमकी भरे संदेश के बाद अब मुक्तिधाम में तलवार के साथ मिली चिट्ठी, ग्रामीणों के बीच दहशत
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines