विकास के नाम पर आज पेड़ों की जमकर कटाई हो रही है. इसको लेकर कठोर कानून भी बनाया गया है, लेकिन इसके बावजूद भी कई लोग पेड़ काटने से गुरेज नहीं करते. पेड़ कई लोगों के लिए सिर्फ लकड़ी का टुकड़ा होते हैं, लेकिन बहुत लोगों का भावनात्मक जुड़ाव होता है. छत्तीसगढ़ से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पीपल का पेड़ काटे जाने के बाद बुजुर्ग महिला भावुक होकर रो पड़ी और उसके विलाप का वीडियो वायरल हो रहा है.
मामला खैरागढ़ जिले के सारा गोंडी गांव का बताया जा रहा है. यहां एक महिला के आंगन में मौजूद पीपल के पेड़ को दो व्यक्तियों ने काट दिया. बुजुर्ग महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो वह पेड़ के पास पहुंची और कटे हुए पेड़ को देखकर माथा टेककर रोने लगी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया.
20 साल से पेड़ की देखभाल करती थी महिला
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला ने 20 साल से भी अधिक वक्त से इस पेड़ की देखभाल की थी, उसकी सुरक्षा की थी. देवला बाई नाम की इस महिला ने पीपल का पेड़ बचाया था और दैनिक रूप से उसकी देखभाल करती थी. बताया जा रहा है कि दो लोगों ने अपने फायदे के लिए इस पेड़ को काट दिया है. इससे महिला टूट गई और वह रो पड़ी.
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी अनिल शर्मा के अनुसार, पेड़ सरकारी जमीन पर था और करीब दो साल से लोग इस पेड़ की पूजा कर रहे थे. बता दें कि पीपल के पेड़ को पवित्र माना जाता है और ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी पूजा की जाती है. पुलिस ने बताया कि खैरागढ़ के रहने वाले प्रमोद पटेल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तानी झंडे को लेकर दिल्ली में हाई वोल्टेज ड्रामा, विदेश मंत्री मुत्तकी की टीम और दूतावास स्टाफ में तीखी बहस
पेड़ काटने का आरोप वहीं के रहने वाले इकबाल मेमन के बेटे इमरान मेमन और उसके एक साथी पर लगा है. बताया जा रहा है कि दोनों ने पेड़ काटने की कोशिश की थी, लेकिन जब लोगों ने रोक दिया तो वे चले गए. बाद में मौका पाकर दोनों फिर से आए और मिलकर पेड़ को मशीन से काटकर गिरा दिया. महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो वह भावुक हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है. पेड़ काटने के लिए इस्तेमाल की गई मशीन की तलाश की जा रही है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 238 और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
34 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines