हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

देर रात नदी में गिरी बेकाबू पिकअप गाड़ी, ढाबे से खाना खाकर लौट रहे चार लोगों की मौत

विज्ञापन

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बेकाबू पिकअप वाहन के नदी में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई है। घटना मंगलवार रात की है जब एक पिकअप पुलगांव बाईपास स्थित शिवनाथ नदी के पुराने पुल से अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। एसडीआरएफ की टीम ने पिकअप को नदी से बाहर निकाल लिया है।

पिकअप में चार लोग थे सवार

वाहन चालक की पहचान ललित साहू (40) के रूप में हुई है। जो बोरसी क्षेत्र के सतरौद गांव का निवासी है। वाहन में एक महिला और दो बच्चों के शव और मिले हैं, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वाहन चालक ललित के पिता ने बताया कि ललित की पत्नी और उसके दो बच्चे घर पर हैं।

यह भी पढ़ें- फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन व निपटान पर पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्यवाही, 4 उद्योगों पर लगाया जुर्माना

क्रेन के जरिए निकाला गया वाहन

एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्त के बाद आज सुबह करीब 8 बजे वाहन को पानी से बाहर निकाल लिया था। पहले वाहन को ट्रैक्टर के द्वारा निकालने का प्रयास किया गया लेकिन खींचने पर रस्सी बार-बार टूट जा रही थी। उसके बाद क्रेन बुलाकर पिकअप को पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर विधायक अरुण वोरा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए डेढ़ करोड़ के बजट की स्वीकृति दी गई है, लेकिन अभी तक कैमरे नहीं लगाए गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें