Congress 85th Plenary Session: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के 85वें अधिवेशन के आखिरी दिन राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर के लाल चौक पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान मेरा तिरंगा फहराना प्रधानमंत्री मोदी से अलग है। प्रधानमंत्री ने भाजपा के 15-20 कार्यकर्ताओं के साथ लाल चौक पर तिरंगा फहराया था, लेकिन जब मैंने लाल चौक पर तिरंगा फहराया तो मेरे साथ हजारों लोग थे।
राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा। मैं अपने देश के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चला। यात्रा के दौरान हजारों लोग मुझसे और पार्टी से जुड़े। मैंने किसानों की सभी समस्याओं को सुना और उनके दर्द को महसूस किया।
और पढ़िए – मनीष सिसोदिया से CBI आज करेगी पूछताछ, डिप्टी CM बोले- जेल में रहना पड़े तो परवाह नहीं
राहुल गांधी बोले- मेरे पास अभी भी घर नहीं है
वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि 52 साल हो गए और मेरे पास अभी भी घर नहीं है, लेकिन जब कश्मीर पहुंचे तो घर जैसा महसूस हुआ। यात्रा सभी जातियों और आयु वर्ग के लोगों को घर जैसा महसूस कराने के लिए थी। यात्रा के दौरान लोग मुझसे राजनीतिक बातें नहीं कर रहे थे लेकिन जब मैं कश्मीर पहुंचा तो सब कुछ बदल गया।
राहुल बोले- दिल से अहंकार मिटाओ, वर्ना मत चलो
राहुल गांधी ने कहा कि मैं सोचता था कि फिट हूं, 20-25 KM चल लूंगा। लेकिन यात्रा शुरू होते ही घुटने का पुराना दर्द लौट आया और 10-15 दिनों में मेरा अहंकार खत्म हो गया। भारत माता ने मुझे संदेश दिया- तुम अगर कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने निकले हो तो दिल से अहंकार मिटाओ, वर्ना मत चलो।
और पढ़िए – चिंचवाड़ और कस्बा पेठ में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी
विदेश मंत्री एस जयशंकर की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि विदेश मंत्री ने एक साक्षात्कार में कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था चीन से छोटी है, तो हम उनसे कैसे लड़ सकते हैं? क्या हमारी अर्थव्यवस्था बहुत बड़ी थी जब हम अंग्रेजों से लड़ रहे थे।
प्रियंका बोलीं- चुनाव के दौरान उठाए गए मुद्दे, प्रासंगिक नहीं
रायपुर में पार्टी के 85वें पूर्ण सत्र में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि चुनाव के दौरान ऐसे मुद्दे उठाए जाते हैं जो जनता के लिए प्रासंगिक नहीं होते। राजनीति इस बात पर होनी चाहिए कि बेरोजगारी से कैसे निपटा जाए, जीडीपी को कैसे मजबूत किया जाए, हमारी अर्थव्यवस्था को कैसे आगे बढ़ाया जाए। बीजेपी ने हम पर छापे मारे लेकिन हम मजबूती से खड़े हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि वे लोग जो देश की राजनीति को देखकर समझ रहे हैं कि कुछ गलत हो रहा है, उन्हें एक मंच देना हमारा काम है। उनकी आवाज को बुलंद करना हमारा काम है। वहीं वे लोग जो यह नहीं समझ रहे हैं, उन्हें भी यह बताना और समझाना हमारा काम है। यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 hrs agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
14 hrs agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
3 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
5 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
10 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
10 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
24 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
27 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
30 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines