Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज (6 जनवरी) को जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले में आयोजित कई अलग- अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय जांजगीर-चांपा को 183. 41 करोड़ रुपये के 285 विकास कार्यों की सौगात देंगे। सीएम साय ने इसमें से 118. 39 करोड़ के 112 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसके निर्माण का काम आज से शुरू किया जाएगा। वहीं इसके साथ ही वह 65.02 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए 173 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
173 कार्यों का होगा लोकार्पण
सीएम विष्णुदेव साय जिले के हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा में 65.02 करोड़ रुपये के 173 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसमें 28.17 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग के 21 कार्य, 7.56 करोड़ रुपये की लागत वाले CGMSC के 8 कार्य, 19.41 करोड़ रुपये की लागत वाले ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 114 कार्य, 2.86 करोड़ रूपए की लागत वाले मुख्यमंत्री ग्राम सड़क के 8 कार्य, 1.19 करोड़ रुपये की लागत के गृह निर्माण मण्डल के 2 कार्य, जनपद पंचायत नवागढ में 2.32 करोड़ रूपए की लागत वाले 8 कार्य, जनपद पंचायत बम्हनीडीह 62 लाख रुपये की लागत से 2 कार्य, नगर पालिका परिषद अकलतरा 47 लाख रुपये की लागत से 1 कार्य, जनपद पंचायत बलौदा में 60 लाख रुपये की लागत से 2 कार्य, जनपद पंचायत पामगढ़ में एक करोड़ रुपये की लागत वाले 4 कार्य, जनपद पंचायत अकलतरा 68 लाख रुपये की लागत से 2 कार्य और कृषि उपज मंडी समिति चांपा में 13 लाख रुपये की लागत वाले 1 कार्य का लोकार्पण होगा।
यह भी पढ़ें: Turist को लुभा रही है छत्तीसगढ़ के इन बांध की खूबसूरती; मिलती है ‘मिनी गोवा’ वाली Feeling
112 कार्यों का होगा भूमिपूजन
वहीं, इस मौके पर विष्णुदेव साय 118.39 करोड़ रुपये के 112 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसमें नगर पंचायत राहौद, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नगर पंचायत पामगढ़, नगर पालिका परिषद चांपा, जनपद पंचायत बम्हनीडीह, कृषि उपज मंडी समिति अकलतरा, नगर पालिका परिषद अकलतरा, लोक निर्माण विभाग जल संसाधन संभाग जांजगीर, CGMSC, नगर पंचायत सारागांव, गृह निर्माण मण्डल, जनपद पंचायत नवागढ, जनपद पंचायत बलौदा, जनपद पंचायत पामगढ़, नगर पंचायत नरियरा में, जनपद पंचायत अकलतरा, महिला एवं बाल विकास और कृषि उपज मंडी चांपा समिति के काम शामिल हैं।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
9 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
12 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
15 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
16 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
19 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
20 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
20 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines