4 Naxalites Wedding Front of CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के बस्तर से 2 बेहद अनोखी प्रेम कहानी सामने आई हैं, जिसकी सफलता के गवाह खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बने हैं। बस्तर अंचल के घने जंगलों में नक्सलियों की हिंसा के बीच जन्मी इस प्रेम कहानी ने 4 नक्सलियों के हाथों की बंदूक छुड़वा दी। साथ ही उन्हें हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ दिया। हम बात कर रहे हैं महेश-हेमला और मड़कम-रव्वा की। इन चारों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरूआत की है। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने इन नव विवाहित जोड़ों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।
विष्णुदेव साय की मौजूदगी में नक्सलियों की शादी
बता दें कि 13 जनवरी को सीएम विष्णुदेव साय सुकमा को 206 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने लिए मिनी स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने आत्मसमर्पण करने वाले मौसम महेश और हेमला, मड़कम पाण्डू और रव्वा भीमे से मुलाकात की। इन चारों ने सुकमा जिला प्रशासन से अग्रह किया कि सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में ही वह शादी करके अपने विवाहित जीवन की नई शुरुआत करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, दंतेवाड़ा में बनेगा World Class Zoo Park; बताया कैसे विकसित होगा छत्तीसगढ़
7 महीने पहले ही किया था आत्मसमर्पण
इसलिए बीते दिन मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत इन चारों की शादी को सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में करवाई गई। इन सभी आत्मसमर्पितों ने विधि-विधान से विवाह किया और सीएम साय समेत बड़ों से आशीर्वाद लिया। बता दें कि मौसम महेश करीब 12 साल तक नक्सल संगठन से जुड़ा हुआ था। वहीं मड़कम पाण्डू और हेमला मुन्नी ने 9 साल तक नक्सल संगठन के साथ काम किया था। वहीं रव्वा भीमे 6 साल तक नक्सल की गतिविधियों से जुड़ी थी। इन चारों ने 7 महीने पहले ही नक्सलवाद को छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया था।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines