Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Big Announcement: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीते दिन साइंस रायपुर के कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। ये कार्यक्रम धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित किया गया। समारोह में सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य के जनजातीय समुदाय से आने वाले बैगा, गुनिया और सिरहा के लोगों के मुख्यमंत्री सम्मान निधि की घोषणा की। इस स्कीम के तहत इन लोगों को हल साल राज्य सरकार की तरफे से 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा जनजातीय गांवों में धार्मिक व मांगलिक कार्य के लिए अखरा निर्माण विकास की योजना शुरू करने का भी ऐलान किया गया है।
जनजातीय समुदाय को मिली विकास की दिशा
समारोह को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास बहुत समृद्ध और गौरवशाली रहा है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समुदाय का मान, सम्मान और गौरव बढ़ाने का काम किया है। अटल बिहारी वाजपेयी ने जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए पृथक से मंत्रालय बनाया, जिससे समुदाय के विकास को एक नई दिशा मिली। वहीं पीएम मोदी ने जनजातीय समुदाय के उद्धार के लिए कई योजनाएं शुरू की है। इसमें प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शामिल है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 24,000 करोड़ रुपये और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 80,000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। इससे जनजातीय इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का विकास तेजी से हो रहा है, जिससे जनजातियां लोगों का जीवन बेहतर हो रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘जनजातीय वीरों का छत्तीसगढ़ में रहा है बहुत बड़ा योगदान’, कार्यक्रम में बोले राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
सुधरने लगा जनजातीय समुदाय के लोगों का जीवन स्तर
इस दौरान आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समुदाय के उत्थान के बारे में सोचा है। पीएम मोदी द्वारा इस समुदाय के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की तरफ से शुरू किए गए है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से छत्तीसगढ़ के 6.5 हजार गांवों और ग्रामीणों का समग्र विकास होगा। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना के जरिए से जनजातीय समुदाय के लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
11 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
14 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
17 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
18 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
20 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
21 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
21 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
22 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
22 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines