CG Health Minister Shyam Bihari Jaiswal: प्रदेश की साय सरकार लगातार विकास कार्यों में जुटी हुई है। इसके अलावा जनता की सुरक्षा को लेकर भी काफी मुस्तैद है। इसलिए सीएम साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री ने श्याम बिहारी जायसवाल ने पश्चिम बंगाल में हुई महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद अब डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में गनमैन सिक्योरिटी गार्ड तैनात होंगे। यह फैसला शुक्रवार को आंबेडकर और डीकेएस हॉस्पिटल की समीक्षा बैठक में लिया।
इस समीक्षा बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के सबसे बड़े आंबेडकर अस्पताल की सुरक्षा लिए 24 बंदूकधारी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी। इसमें 12 बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी आंबेडकर अस्पताल में तैनात होंगे, जबकि 12 बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी हॉस्टल की निगरानी करेंगे। यह फैसला डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।
अस्पताल में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इन कैमरों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी करेंगे। इसके साथ ही अस्पतालों के बाहर और अंदर सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द से जल्द मिले, साथ ही आधुनिक मशीनों की खरीदारी की योजना बनाई जा रही है। यह कदम पोस्टमार्टम प्रोसेस को तेज और सुचारू बनाने के लिए उठाया गया है।
मेकाहारा में एम्स जैसी सुविधा
प्रदेश के सबसे बड़े आंबेडकर अस्पताल में मरीजों को अच्छी मेडिकल सुविधा मिल सके, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मेकाहारा अस्पताल में भी एम्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है, जिससे मरीजों को हाई लेवल स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। स्वास्थ्य मंत्री ने डीकेएस हॉस्पिटल के लिए भी कई जरूरी घोषणाएं कीं। इसमें ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए उपकरण और लैब की मंजूरी शामिल है, जिसे अगले 6 महीनों में लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।
बस्तर में जवानों के लिए मेडिकल सुविधाएं
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर डिवीजन में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल जवानों को अब रायपुर शिफ्ट नहीं किया जाएगा। सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं जगदलपुर के अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे जवानों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज मिल पाए।
ये भी पढ़ें- ‘अब छत्तीसगढ़ में सभी को मिल रहा है आगे बढ़ने का मौका’, कान्यकुब्ज महासभा ने जताया CM साय का आभार
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines