Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को अब हिंदी भाषा में बिजली के बिल मिल रहे हैं। कोरबा जिले में बिजली उपभोक्ताओं इस बात से खुश हैं। स्पॉट बिलिंग के बिल हिन्दी में मिलने से खासकर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। पावर कंपनी की यह नई पहल से लोगों के लिए बिल को समझना आसान हो गया है। इसके लिए स्पॉट बिलिंग के सॉफ्टवेयर को अपडेट किया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य वितरण कंपनी ने बिजली बिल में नई सुविधा की शुरुआत की है। स्पॉट बिलिंग के माध्यम से जारी होने वाले बिजली बिल अब हिन्दी में दिए जा रहे हैं। इस महीने से उपभोक्ताओं को हिंदी में बिल मिलने लगे हैं। इसके साथ ही अब स्पॉट बिलिंग के माध्यम से उपभोक्ताओं को दिए जाने वाले बिजली बिल को हिन्दी में जारी करने की नई व्यवस्था शुरू की गई है। अब तक स्पॉट बिलिंग से मिलने वाले बिजली बिल अभी तक अंग्रेजी में होते थे। इससे ग्रामीण इलाकों में बिल को लेकर उपभोक्ताओं द्वारा शिकायतें मिलती रही हैं। जिसे देखते हुए वितरण कंपनी ने हिन्दी में बिजली बिल देने का निर्णय लिया है। ताकि खासकर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को जारी बिल समझने में कोई दिक्कत न हो। जिन इलाकों में सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं हुआ है। वहं भी ये सुविधा जल्द दी जाएगी।
हिन्दी भाषा में प्रिंट वाले बिजली बिल को लेकर अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं।अपने वृत्त अंतर्गत मीटर रीडर द्वारा हिन्दी भाषा में ही बिल छापकर उपभोक्ताओं को प्रदान किया जाए। इस कार्य में यदि ब्लूटूथ प्रिंटर में किसी प्रकार की समस्या आती है तो इसे बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
33 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines