छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार लगातार राज्य के लोगों के लिए काम कर रही है। इसके लिए राज्य सरकार अलग-अलग योजनाएं चलाती हैं, ताकि जनता को हर तरह की सुविधा मिल सके। छत्तीसगढ़ सरकार का मकसद है राज्य की महिलाओं को उनका हक और सम्मान समान रूप से मिल पाए। इसलिए राज्य सरकार खासकर ग्रामीण महिलाओं से जुड़ी कई स्कीम चलाती हैं। इसी में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आती है, जिसके अंर्तगत 5000 रुपए महिलाओं को मिलते हैं।
प्रमिला चौधरी को मिला योजना का लाभ
इस योजना से जिला नारायणपुर के ग्राम डोंगरीपारा, पंचायत ओरछा निवासी प्रमिला चौधरी ने विपरीत परिस्थितियों में भी साहस और संकल्प के साथ आत्मनिर्भर बनने का जो प्रयास किया। वह आज अनेक महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। पति के अचानक मरने के बाद तीन बच्चों की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने हार नहीं मानी और जीविका को फिर से चलाने के लिए मनिहारी सामान की एक छोटी सी दुकान शुरू की।
पहले कितनी थी इनकम
प्रमिला की शुरू में आय सीमित थी और उनका व्यवसाय साप्ताहिक बाजार पर ही निर्भर था। इसी बीच छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत उन्हें हर महीने 1000 रूपए की नियमित सहायता राशि मिलने लगी। प्रमिला चौधरी ने इस आर्थिक सहयोग को आत्मनिर्भरता का आधार बनाते हुए अपने काम को बढ़ाया। उन्होंने अपनी दुकान में ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बिंदी, चूड़ियां, घरेलू उपयोग की सामग्री आदि वस्तुएं शामिल कीं, जिससे उनकी दुकान ज्यादा आकर्षक और उपयोगी बन गई।
परिवार को मिला सहारा
प्रमिला चौधरी ओरछा के साप्ताहिक बाजार के साथ-साथ पास के छोटेडोंगर बाजार में भी दुकान लगाती हैं। इससे उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है और वे न केवल अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रही हैं, बल्कि अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और जीवन भी दे रही हैं।
प्रमिला चौधरी ने छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने उनके जैसे कई जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की किरण दी है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि उन्हें स्वाभिमान और सम्मान के साथ जीवन जीने की दिशा भी दे रही है।
कैसे दी जाती है राशि
इस योजना के तहत महिलाओं को दो किस्तों में राशि मिलती है। पहली किस्त में 3000 रूपए दिए जाते हैं और दूसरी किस्त में 2000 रूपए की राशि दी जाती है। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अब तक 20 हजार से अधिक महिलाओं को 10 करोड़ 17 लाख 85 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है।
महासमुंद की इमली भाठा में रहने वाले गायत्री देवांगन ऐसी ही एक महिला हैं। उनके पति एक वेल्डर हैं। धर में सीमित आय होने पर जब उन्हें इस योजना के तहत 5000 रूपए की राशि मिली, तो उन्होंने इस राशि का इस्तेमाल अपने अच्छे स्वास्थ्य और पोषण पर किया। इसका फायदा उन्हें नन्हे बच्चे के पोषण में मिला।
ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: PM आवास योजना से राज्य की महिलाएं बनीं सशक्त, मिल रहा है लाखों परिवारों को लाभ
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
1 day agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
5 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
5 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
8 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
10 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
15 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
29 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
32 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines