Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ में सोमवार दोपहर को हुए बड़े नक्सली हमले में 9 जवान शहीद हो गए। गृह मंत्री अमित शाह ने हमले की निंदा करते हुए कहा है कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने जो बलिदान दिया है, उसका कर्ज नहीं चुकाया जा सकता। अमित शाह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। वे भारत से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लेते हैं। बता दें कि बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने कुटरू-बेदरे मार्ग पर दोपहर करीब 2.30 बजे एक पुलिस वाहन को IED विस्फोट कर उड़ा दिया। जिसमें 9 जवानों ने बलिदान दिया है।
यह भी पढ़ें:लोन से बचने को लगाई फर्जी नंबर प्लेट, असल मालिक के कट रहे थे चालान; मुंबई की कहानी सुन चकरा जाएगा सिर
इसके बाद गृह मंत्री ने एक्स पर लिखा कि बीजापुर (छत्तीसगढ़) में हुए IED ब्लास्ट में DRG के जवानों के मारे जाने की खबर से मैं बहुत दुखी हूं। वीर जवानों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस दुख को शब्दों में बयां करना मुश्किल है, लेकिन देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम संकल्प लेते हैं कि मार्च 2026 तक भारत की धरती से नक्सलवाद को खत्म कर देंगे।
सीएम ने भी हमले की निंदा की
वहीं, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने भी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि नक्सली फोर्स के प्लानिंग से हताश होकर इस तरह की कायराना हरकतें कर रहे हैं। वे इस घटना की निंदा करते हैं। हमारे जवानों ने जो बलिदान दिया है, वह व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि नक्सलवाद के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट में सुरक्षाबलों को जो नुकसान पहुंचा है, उससे वे दुखी हैं। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करने की वे प्रार्थना करते हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य लोगों ने नौ लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए महासमुंद में कार्यक्रम के दौरान एक मिनट का मौन भी रखा। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि जवानों के ऊपर कायराना हमला किया गया है। शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हताशा और निराशा की वजह से नक्सलियों ने इस हमले को अंजाम दिया है। लेकिन नक्सली अपने मकसद में सफल नहीं होंगे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
16 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines