हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है। खबर के मुताबिक, जवानों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं, 2 जवानों को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Big action by security forces in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केरलापाल थाना क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि सुबह से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ लगातार हो रही है।

सुकमा जिले के एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके में मुठभेड़ जारी है। वहीं, बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, 2 जवानों को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- रायपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर सीबीआई की रेड, महादेव बेटिंग ऐप मामले में हुआ एक्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola