Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार अपना चुनावी वादे के अनुसार महतारी वंदना योजना को मार्च 2024 लागू कर रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के हर जिले में घर-घर जाकर योग्य महिलाओं के महतारी वंदन योजना के तहत लगातार आवेदन भरवाए जा रहे हैं। इस बीच राज्य सरकार की इस योजना को लेकर काफी गलत धारणाएं फैलाई जा रही हैं। योजना को लेकर यह सभी भ्रांतियां एक फर्जी ऑनलाइन साइट द्वारा फैलाई जा रही है। इसको लेकर राज्य सरकार ने सभी प्रदेश वासियों से अपील की है कि वह लोग फर्जी साइट से सावधान रहे और योजना के लिए फर्जी साइट से अपना आवेदन न भरें।
छत्तीसगढ़ सरकार का अलर्ट
विष्णुदेव साय सरकार द्वारा उस फर्जी साइट का लिंक https://www.mahatarivandanyoujna.info/beneficiary&apply भी शेयर किया है। सरकार ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए जगदलपुर जिला की महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी जगदलपुर ने बताया कि उक्त साइट पर योजना को लेकर विभिन्न प्रकार की गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि योजना का लाभ पाने लोग भूल से इस फर्जी साइट से अपना आवेदन फार्म न भरें। इसके अलावा उन्होंने लोगों से नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों में लगाए शिवर में ही जाकर ऑफलाइन आवेदन भरने कहा है। इसके साथ ही उन्होंने ऑनलाइन आवेदन करने वालों से कहा कि वह लोग आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत, परियोजना कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, नगर पंचायत, नगर निगम कार्यालय अथवा जिला कार्यालय से संपर्क करके अपने महतारी वंदना योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: रंग लाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना, अब तक 7.78 लाख महिलाओं ने भरा आवेदन
योजना के लिए अब तक 7 लाख से अधिक आवेदन
बता दें कि, छत्तीसगढ़ द्वारा शुरू किए गए महतारी वंदना योजना के लिए पूरे प्रदेश से अब तक 7 लाख 77 हजार 905 आवेदन भरे जा चुके हैं। सिर्फ 6 फरवरी को ही इस योजना के तहत 5 लाख 96 हजार से अधिक आवेदन भरे गए हैं। इस योजना को महिला सशक्तीकरण के लिए अहम कदम बताया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines