Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों पर भारत निर्वाचन अयोग की घोषणा के बाद से छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन अयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसके बाद अब जशपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने भी एक प्रेस कॉन्फेंस की है, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को जरूरी और सख्त निर्देश दिए।
निर्वाचन अधिकारी ने दी चुनाव से जुड़ी जानकारी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जशपुर के कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से लोकसभा निर्वाचन 2024 के कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद रविवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई गई। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता के सारे पॉइंट बताए गए। इसके साथ ही उन्हें निर्वाचन की तिथि, निर्वाचक नामावली, मतदान केंद्रों, प्रचार-प्रसार, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, नाम निर्देशन व्यवस्था और MCMC के तहत विज्ञापन का प्रमाणन सहित बाकी सारी जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयरियां तेज, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कड़े आदेश, जानें क्या है प्लानिंग?
बैठक में शामिल रहे यह लोग
इस बैठक में अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार साहू के साथ पुलिस विभाग के कुछ अधिकारी और भाजपा, बीएसपी और कांग्रेस जैसे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल थे।
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा कंगाले द्वारा मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर मतदान 3 चरणों में होगा। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को बस्तर में होगी। दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को कांकेर, महासमूद और राजनांदगांव की लोकसभा सीटों पर होगी। वहीं तीसरे चरण की वोटिंग बिलासपुर, रायगढ़, चांपा, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा, जांजगीर और कोरबा में 7 मई को होगी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines