Chhattisgarh IED Blast: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने IED विस्फोट किया। इस विस्फोट में 2 मजदूरों की मौत हुई और एक घायल हो गया। यह विस्फोट छोटे डोंगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एरिया में सुबह करीब साढ़े 7 बजे हुआ। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि 3 मजदूर रायपुर से लगभग 350 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर आमदई घाटी में लोहे की खदान में काम करने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में विस्फोट हो गया।
नक्सली कर रहे हैं खदान का विरोध
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयासवाल नेको इंडस्ट्रीज लिमिटेड को आमदई घाटी में लौह अयस्क खदान आवंटित हुई थी, लेकिन लंबे समय से नक्सली इसका विरोध कर रहे हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि काम पर जाते वक्त मजदूर पहले से प्लांट किए गए IED की चपेट में आ गए और विस्फोट हो गया। उन्होंने कहा कि विस्फोट स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में तलाशी अभियान भी जारी है।
पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के अनुसार, मृतकों की पहचान नारायणपुर जिला निवासी रितेश गागड़ा और श्रवण गागड़ा के रूप में हुई है। घायल मजदूर का नाम उमेश राणा है। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहले भी हुई ऐसी घटना
बता दें कि इससे पहले 17 नवंबर को आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था। जवान आकर गरियाबंद में चुनाव की सुरक्षा में मौजूद था। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर स्थित बीजापुर जिला में एक ग्रामीण आईईडी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दौरान धर्माराम गांव में चंद्रया सपका नाम का ग्रामीण मछली पकड़ने गया था और वापसी आते समय वह जंगल के रास्ते अपने घर जा रहा था। तभी वह आईईडी की चपेट में आ गया।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines