रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की संभावना को देखकर जशपुर और रायगढ़ जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश न होने से तापमान में हुई वृद्धि
जानकारी के मुताबिक ओडिशा तट पर एक निम्न दाब का क्षेत्र है और वहां चक्रवाती सिस्टम भी है। जिसके प्रभाव से राज्य में आज से मानसूनी गतिविधियां शुरू होंगी। बता दें कि बीते 4 दिनों से बारिश नहीं होने की वजह से तापमान तेजी से बढ़ा है। मंगलवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से अधिक था। सुबह से शाम तक तेज धूप होने से तापमान बढ़ने के साथ नमी घटी है और उमस बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें-सीएम बघेल ने दी भिलाई के खेल-प्रेमियों को बड़ी सौगात, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा से मिली जानकारी के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तटीय पश्चिम बंगाल- उड़ीसा तट के ऊपर है। इसके साथ ही उपरी हवा का चक्रवात 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर ओडिशा और दक्षिण झारखंड की ओर अगले दो दिनों में पहुंचने की संभावना है। जिसके प्रभाव से राज्य में कई जगहों पर बारिश की संभावना है जबकि एक-दो जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है, जिनमें सरगुजा संभाग के जिले शामिल हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines